फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Home Guard Recruitment Exam: Document verification and physical examination to begin on Monday

यूपी होमगार्ड भर्ती: आज से शुरू होगी दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा, बुलाए गए 2.6 गुना अभ्यर्थी

Mon, 13 Jul 2026 12:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 13 Jul 2026 12:06 AM IST
सार

UP Home Guard Exam: यूपी होमागार्ड भर्ती परीक्षा में दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता की परीक्षा सोमवार से होगी। यह सभी जिलों में होगी। 

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment Exam: Document verification and physical examination to begin on Monday
होमगार्ड भर्ती में शारीरिक परीक्षा आज से।

विस्तार

प्रदेश में 41424 होमगार्ड स्वयंसेवकों के पद पर भर्ती के लिए दस्तावेजों के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा (डीवी-पीएसटी) सोमवार से सभी जिलों में आयोजित की जाएगी। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसके लिए कुल पदों के सापेक्ष 107221 अभ्यर्थियों (2.6 गुना) को बुलाया है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) होगी, जिसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन बीती 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक हुआ था। बोर्ड के अपर सचिव (भर्ती) सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि डीवी-पीएसटी के प्रवेश पत्र 6 जुलाई को बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर अपलोड किए गए थे, जिसमें अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की प्रति भी परीक्षण स्थल पर लाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed