फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: High tension wires will be removed from above 8300 schools soon, Basic Education Department has sent a let

UP: 8300 स्कूलों के ऊपर से जल्द हटेंगे हाईटेंशन तार, बेसिक शिक्षा विभाग ने ऊर्जा विभाग को भेजा पत्र

Wed, 06 Aug 2025 10:47 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Aug 2025 10:47 AM IST
सार

यूपी में सरकारी स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को जल्द ही हटाया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने ऊर्जा विभाग को इस संबंध में पत्र भेजा है।
 

विज्ञापन
UP: High tension wires will be removed from above 8300 schools soon, Basic Education Department has sent a let
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग ने ऊर्जा विभाग को पत्र भेजकर विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाईटेंशन तारों को हटवाने की कार्यवाही जल्द करने को कहा है। यहां बता दें कि प्रदेश में लगभग 8300 विद्यालय ऐसे हैं, जिनके ऊपर से हाईटेंशन तार गए हैं।

विज्ञापन


लंबे समय से इनको हटवाने के लिए कवायद व पत्राचार चल रहा है। जिला स्तर पर इसके लिए बजट न होने की बात कही गई। इसके बाद नए वित्तीय वर्ष 2025-26 में बेसिक शिक्षा व ऊर्जा विभाग ने इसके लिए बजट प्रावधान भी किया है। फिर भी यह काम गति नहीं पकड़ सका।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: जिस थानेदार की छत्रछाया में बढ़ा छांगुर... उसने लखनऊ में खरीदी करोड़ों की जमीन; जमीनों पर कराया था कब्जा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मिर्जापुर में लाल निशान के पार हुई गंगा, 14 की मौत, लखीमपुर खीरी शारदा भी खतरे के निशान से ऊपर


जानकारी के अनुसार हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक विद्यालयों से जुड़ी समीक्षा बैठक में इस पर त्वरित कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

इस क्रम में बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर कहा गया है कि हाईटेंशन तार हटवाने की कार्यवाही शुरू की जाए। वहीं ऊर्जा विभाग की ओर से 80 करोड़ का बजट स्वीकृत करते हुए सभी जिलों में डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाकर विद्यालयों का परीक्षण कराकर जल्द अभियान चलाकर कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed