फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: High court summoned government to plan witness protection, next hearing on PIL on 20th

यूपी : हाईकोर्ट ने सरकार से तलब की गवाहों की सुरक्षा की योजना, पीआईएल पर अगली सुनवाई 20 को

Tue, 08 Dec 2020 10:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
UP: High court summoned government to plan witness protection, next hearing on PIL on 20th
लखनऊ हाईकोर्ट
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यूपी सरकार से  फौजदारी के मुकदमों के गवाहों की हिफाजत सम्बंधी योजना की कार्यवाही के दस्तावेजों को तलब किया है। कोर्ट ने सरकारी वकील को निर्देश दिया कि योजना संबंधी सरकार के पत्रों व दस्तावेजों को दो हफ्ते में जवाबी हलफनामे के साथ पेश किया जाए।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति पंकज मितल और न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया की खंडपीठ ने यह आदेश रनसमर फाऊंडेशन की अध्यक्ष आभा सिंह की जनहित याचिका पर दिया। याचिका में, आपराधिक केसों के गवाहों की हिफाजत समेत उनके हितों के संरक्षण का मुद्दा उठाया गया है। साथ ही इस मुद्दे पर महेंद्र चावला के केस में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को प्रदेश में प्रभावी दंग से अमल में लाने के निर्देश राज्य सरकार को दिए जाने की गुजारिश याचिका में की गई है। याची का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट के उक्त फैसले के प्रकाश में गवाहों के संरक्षण की योजना -2018 को लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उधर, राज्य सरकार के अधिवक्ता का कहना था कि सरकार ने इस योजना को प्रदेश में तत्काल व प्रभावी तरीके से लागू करने के जरूरी निर्देश सभी जिलों के अफसरों को जारी कर दिए हैं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को नियत कर सरकारी वकील को निर्देश दिया कि योजना संबंधी सरकार के पत्रों व दस्तावेजों को दो हफ्ते में जवाबी हलफनामे के साथ पेश किया जाए जिससे याची मामले में आगे जवाब दे सके व गुण-दोष पर बहस कर सके। मालूम हो कि आपराधिक मुकदमों में सबसे अधिक खतरा गवाहों को ही होता है। क्योंकि उनकी गवाही मुकदमों में अहम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed