फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heritage tourism policy in the state soon, investors will get exemption, plan to convert old forts and man

यूपी: हेरिटेज पर्यटन नीति जल्द, निवेशकों को मिलेगी छूट, पुराने किलों-हवेलियों को होटल बनाने की योजना

Sun, 08 Dec 2024 08:37 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Dec 2024 08:37 AM IST
सार

Hotels in UP: यूपी में हेरिटेज पर्यटन नीति जल्द ही शुरू की जाएगी। इस नीति के तहत देश भर के निवेशकों को यूपी में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 

विज्ञापन
UP: Heritage tourism policy in the state soon, investors will get exemption, plan to convert old forts and man
पुराने किलों-हवेलियों को होटल बनाने की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पर्यटन विभाग प्रदेश में हेरिटेज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही हेरिटेज पर्यटन नीति लाएगा। इसके माध्यम से प्रदेश में निवेशकों को काफी सहूलियत व छूट देने की तैयारी है। एक होटल में शनिवार को हुए हेरिटेज कॉन्क्लेव में यह जानकारी पर्यटन व संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने दी। उन्होंने कॉन्क्लेव में आए निवेशकों से प्रस्तावित नीति के लिए सुझाव भी मांगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास में हेरिटेज की बहुआयामी भूमिका है। कहा, हमारी कोशिश है कि राजघरानों की धरोहरों को पीपीपी मॉडल के तहत विकसित किया जाए और यहां पहुंचने के लिए पर्यटकों को सड़क व वायु मार्ग जैसी बेहतर सुविधाएं मिलें। प्रदेश में बड़ी संख्या में किले, राजमहल और कोठियां हैं। विभाग का प्रयास है कि इन्हें उपयोगी बनाकर पर्यटकों को आकर्षित किया जाए। उन्होंने बुंदेलखंड के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। कहा, हाल ही में लखनऊ से दुधवा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। निवेशकों के सुविधानुसार हेलीकॉप्टर सेवा का विस्तार भी किया जाएगा।
विज्ञापन


कॉन्क्लेव में पर्यटन विभाग की विशेष सचिव ईशा प्रिया ने प्रस्तुतीकरण दिया और निवेशकों को मिलने वाली रियायतों व सुविधाओं की जानकारी दी। नीमराना होटल्स के ऋषि पुरी और एमआरएस ग्रुप जैसलमेर के मानवेंद्र सिंह शेखावत ने भी प्रस्तुतीकरण दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशकों ने सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि यूपी की पर्यटन नीति काफी बेहतर है। कहा, लखनऊ में छतर मंजिल व कोठी रोशनउद्दौला व चुनार का किला विकसित कर रहे हैं। आगे कुछ और प्रस्ताव पर भी विचार हो रहा है। कॉन्क्लेव में कई निवेशकों, 52 राज घरानों के प्रतिनिधि, होटल मालिक, इन्वेस्टर, रियल स्टेट कारोबारियों ने भी विचार रखे। कॉन्क्लेव में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में निदेशक पर्यटन प्रखर मिश्रा भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed