फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy rainfall across several districts brings relief from the heat; a record broken in one area—find out

UP: प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश, गर्मी हुई छूमंतर, यहां पर टूटा रिकॉर्ड; जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम

Mon, 20 Jul 2026 07:58 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 20 Jul 2026 07:58 PM IST
सार

प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई जिलों में भारी और अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी।

विज्ञापन
UP: Heavy rainfall across several districts brings relief from the heat; a record broken in one area—find out
यूपी में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सोमवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में मूसलाधार बारिश देखने को मिली। खासकर बरेली, लखीमपुर खीरी, रामपुर, शाहजहांपुर जैसे जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। लगातार बारिश से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार के लिए प्रदेश के 18 जिले में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 45 अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। साथ ही लगभग 60 जिलों में गरज चमक और वज्रपात की भी चेतावनी है।
विज्ञापन


सोमवार को तराई के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। बरेली में सर्वाधिक 174 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद लखीमपुर खीरी में 160 मिमी, रामपुर में 152 मिमी और शाहजहांपुर में 150.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की भी स्थिति बन सकती है।






 

जुलाई में सामान्य के करीब पहुंची बारिश

उत्तर प्रदेश में जुलाई के दौरान मानसूनी बारिश ने कमी पूरी कर ली है। 20 जुलाई तक प्रदेश में 160.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि इस अवधि का सामान्य आंकड़ा 170.3 मिमी है। यानी अब तक केवल छह प्रतिशत कम बारिश हुई है, जो मौसम विभाग के अनुसार सामान्य श्रेणी में आती है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून की स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है।

 

इन जिलों में है अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी। 

 

इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट

चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायू, ललितपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed