फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy rain warning in these 30 districts of the state today, Vindhya and Bundelkhand areas on alert; Know

यूपी: प्रदेश के इन 30 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, विंध्य और बुंदेलखंड के इलाके अलर्ट पर

Thu, 17 Jul 2025 05:57 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 17 Jul 2025 05:57 AM IST
सार

Monsoon IN UP:यूपी में आज 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ज्यादातर जिले विंध्य और बुंदेलखंड इलाकों के हैं। 

विज्ञापन
UP: Heavy rain warning in these 30 districts of the state today, Vindhya and Bundelkhand areas on alert; Know
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। दक्षिणी हिस्से में यह सिलसिला कई दिनों से रुक रुक कर चल रहा है। बुधवार को वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रयागराज और विंध्य क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को विंध्य , बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी में भारी बारिश के आसार हैं। इनके अलावा 19 अन्य जिलों में भी भारी बारिश होगी। 58 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

विज्ञापन

इन जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, हमीरपुर, महोवा, झांसी, ललितपुर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भारी बारिश के आसार

प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन।
विज्ञापन

राजधानी में आज भी मानसूनी बारिश के आसार

UP: Heavy rain warning in these 30 districts of the state today, Vindhya and Bundelkhand areas on alert; Know
यूपी के कई जिलों में होगी भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

 राजधानी में बुधवार को बादलों की आवाजाही के बीच अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी हुई। पारे में हल्की गिरावट से उमस भरी गर्मी से राहत मिली। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मानसूनी सक्रियता बढ़ने से बृहस्पतिवार को लखनऊ में अच्छी बारिश के आसार हैं। बारिश से तापमान गिरेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान लगभग 1 डिग्री की गिरावट के साथ 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 0.5 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed