फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy rain alert in these 22 districts including Saharanpur, Bahraich, lightning may strike in 36 district

यूपी: सहारनपुर, बहराइच सहित इन 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 36 स्थानों पर बिजली गिरने का अलर्ट जारी

Wed, 02 Jul 2025 06:37 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 02 Jul 2025 06:37 AM IST
सार

Monsoon IN UP: यूपी में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। बुधवार को प्रदेश के 22 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

विज्ञापन
UP: Heavy rain alert in these 22 districts including Saharanpur, Bahraich, lightning may strike in 36 district
लखनऊ में मंगलवार को हुई थी अच्छी बारिश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से बुधवार को दक्षिणी यूपी के सोनभद्र, प्रयागराज मिर्जापुर और बुंदेलखंड के झांसी, ललितपुर, महोबा समेत कुल नौ जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर समेत 13 अन्य जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है। साथ ही 36 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक लखीमपुर खीरी में 212 मिलीमीटर तो वहीं बाराबंकी में 165 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस समय ट्रफ लाइन कानपुर के ऊपर से गुजर रही है। बुधवार को बुंदेलखंड, दक्षिणी यूपी और विंध्य क्षेत्र में भारी बारिश के संकेत हैं।

विज्ञापन

यहां है बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
फतेहपुर, चंदौली, भदोही, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना

UP: Heavy rain alert in these 22 districts including Saharanpur, Bahraich, lightning may strike in 36 district
वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के क्षेत्रों में।

विज्ञापन

हिमाचल में 17 जगह बादल फटे

UP: Heavy rain alert in these 22 districts including Saharanpur, Bahraich, lightning may strike in 36 district
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश में सोमवार रात 17 जगह बादल फटे हैं। इसमें मंडी जिले में 15 और कुल्लू और किन्नौर जिले में एक-एक जगह बादल फटा है। मंडी जिले में बारिश, बादल फटने और ब्यास नदी व नालों के रौद्र रूप से भारी तबाही मची है। मंडी में पांच समेत पूरे प्रदेश में 7 लोगों की जान चली गई है। 16 लोग अभी लापता हैं। छह लोग घायल भी हुए हैं। 332 लोगों को जगह-जगह से रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई गई है। अकेले मंडी जिले में 24 घर और 12 गोशालाएं जमींदोज हो गई हैं। 30 पशुओं की मौत हो गई है। कुकलाह के समीप पटीकरी प्रोजेक्ट बह गया है। एक पुल ध्वस्त हो गया है। 
 

HP Cloud Burst: एक ही रात 17 जगह बादल फटे; सात की मौत, 16 लापता , तस्वीरों में देखें तबाही

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed