फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy rain alert in the entire state from tomorrow, strong winds may also blow due to cyclone; warning iss

यूपी: कल से पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, चक्रवात की वजह से चल सकती हैं तेज हवाएं, यहां के लिए चेतावनी

Sat, 28 Jun 2025 08:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 28 Jun 2025 08:42 PM IST
सार

Monsoon IN UP: यूपी में बीते दिन दिनों से धूप और उमस के बाद रविवार से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है जिसके चलते भारी बारिश होगी। 

विज्ञापन
UP: Heavy rain alert in the entire state from tomorrow, strong winds may also blow due to cyclone; warning iss
कल से प्रदेश में मौसम बदलने के आसार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दक्षिणी उत्तर प्रदेश में हो रही बारिश अब तेजी के साथ उत्तरी क्षेत्र की ओर बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। तापमान में भी राहत मिलेगी। शनिवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश हुई। कई जगह तेज हवा के बीच कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज फुहारें पड़ीं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और यह समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून की सक्रियता बढ़ने से प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार हैं। रविवार और सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा एक से चार जुलाई तक प्रदेश के अनेक स्थानों पर वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

विज्ञापन

24 घंटों में पूरे प्रदेश में सक्रिय होगा मानसून 

UP: Heavy rain alert in the entire state from tomorrow, strong winds may also blow due to cyclone; warning iss
यूपी में मानसून ने दी दस्तक। - फोटो : amar ujala

अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून की सक्रियता में बढ़ोतरी होने से पिछले 24 घंटों के दौरान सोनभद्र व सहारनपुर में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। आगामी 24 घंटों में इसके पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाने से प्रदेश भर में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ आगामी 2-3 दिनों के दौरान प्रदेश के उत्तरी एवं संलग्न मध्यवर्ती भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होगी। 30 जून को तराई इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके बाद मौसमी द्रोणी के पुनः दक्षिणी दिशा में खिसकने से एक जुलाई से भारी से बहुत भारी वर्षा की बेल्ट प्रदेश के दक्षिणी भाग की ओर खिसकने की संभावना है। इसी क्रम में आगामी 24-48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश के शेष हिस्सों को आच्छादित कर लेने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

शनिवार को सबसे अधिक तापमान मुजफ्फरनगर का रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया। मुरादाबाद का अधिकतम तापमान 39.5 रहा। वहीं प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा जो सामान्य से 6.3 डिग्री कम रहा। नसीबाबाद में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.3 डिग्री कम रहा।

यहां पर भारी वर्षा की संभावना

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, संभल और बदायूं समेत आसपास के इलाके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed