{"_id":"686e54eaf66c8fa0cb06b7b0","slug":"up-heavy-rain-alert-for-these-areas-of-bundelkhand-and-south-up-warning-issued-for-14-districts-2025-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बुंदेलखंड और दक्षिण यूपी के इन इलाकों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, 14 जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बुंदेलखंड और दक्षिण यूपी के इन इलाकों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, 14 जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी
Thu, 10 Jul 2025 06:08 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 10 Jul 2025 06:08 AM IST
सार
Monsoon IN UP: यूपी में मानसून दक्षिण और बुंदेलखंड की तरफ शिफ्ट हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को इन 14 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड, विंध्य क्षेत्र और मध्य प्रदेश से सटे जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 40 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
बुधवार को प्रदेश के तराई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बुधवार और बृहस्पतिवार के दौरान बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार को पश्चिम तराई, विंध्य क्षेत्र और बुंदेलखंड में अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
यहां है भारी वर्षा की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में ।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां है मेघगर्जन और वज्रपात होने की संभावना
बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही , कानपुर देहात, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।