फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heart attack patients in the state will receive significant relief, with a 40,000 injection free of charge

UP: प्रदेश में हार्ट अटैक मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, निःशुल्क लगेगा 40 हजार का इंजेक्शन; यहां मिलेगी सुविधा

Sat, 15 Nov 2025 07:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 15 Nov 2025 07:41 PM IST
सार

Heart attack: यूपी में हार्ट अटैक वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने आपातकाल में लगने वाले 40 हजार के इंजेक्शन को निःशुल्क कर दिया है। 

विज्ञापन
UP: Heart attack patients in the state will receive significant relief, with a 40,000 injection free of charge
हार्ट अटैक के मरीजों को सुविधा। - फोटो : adobe stock images

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग हार्ट अटैक के मरीजों को बचाने के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों एवं प्रमुख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क इंजेक्शन की सुविधा उपलब्ध करा रही है। यह इंजेक्शन बाजार में करीब 40 से 50 हजार रुपये में मिलता है। अभी तक इसे कुछ चुनिंदा अस्पतालों में उपलब्ध कराया गया था, लेकिन अब सभी मुख्य चिकित्साधिकायिों को इस इंजेक्शन की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के हर अस्पताल में हार्ट अटैक के बाद मरीज पहुंचते हैं। जब तक उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग तक पहुंचाया जाता है तब तक काफी देर हो जाती है। ऐसे में तय किया गया कि टेनेक्टेप्लाज या स्ट्रेप्टोकाइनेज का इंजेक्शन लगा दिया जाए। इसके बाद मरीज को सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में रेफर किया जाए तो उनकी जान बचाने में सहूलियत होगी। क्योंकि इस इंजेक्शन लगने के बाद क्लाटिंग की संभावना कम हो जाती है। ऐसे में अब हब एंड स्पोक मॉडल के तहत केजीएमयू, लोहिया संस्थान, एसडीपीजीआई के साथ ही वाराणसी के बीएचयू, आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, एमएलएन मेडिकल कॉलेज प्रयागराज की इमरजेंसी में यह इंजेक्शन उपलब्ध कराए गए। अब इसे सभी जिला अस्पतालों में भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या अधिक होती है, वहां भी इसे रखने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन

क्या कहते हैं जिम्मेदार

सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को जिला अस्पतालों में टेनेक्टेप्लाज या स्ट्रेप्टोकाइनेज के इंजेक्शन का इंतजाम रखने का निर्देश दिया गया है। इस इंजेक्शन के लगाने से हार्ट अटैक के बाद भी गंभीर स्थिति होने से बचाया जा सकता है। इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज को उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर कर दिया जाता है।- डॉ. रतनपाल सुमन, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य।

विज्ञापन

इमरजेंसी के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

पहले चरण में कुछ सात मेडिकल कॉलेजों एवं कुछ जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इंजेक्शन को निशुल्क उपलब्ध कराया गया है। इसके फायदे को देखते हुए अब पूरे प्रदेश में इंजेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक लखनऊ, देवीपाटन, अयोध्या, वाराणसी, अलीगढ़, मेरठ, कानपुर, प्रयागराज आदि मंडल के जिला अस्पतालों में इस सुविधा को शुरू कर दिया गया है। अन्य स्थानों पर भी अगले माह तक शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए इमरजेंसी के डॉक्टरों को प्रशिक्षण भी दिया गया है।- डा. पवन अरुण, महानिदेशक प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed