{"_id":"696917f6343d59f36e083e9b","slug":"up-hearing-in-rahul-gandhi-s-dual-citizenship-case-on-the-28th-allegations-were-made-in-this-case-know-th-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राहुल गांधी के दोहरी नागरिकता के मामले में 28 को सुनवाई...इस मामले में लगे थे आरोप; जानें डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राहुल गांधी के दोहरी नागरिकता के मामले में 28 को सुनवाई...इस मामले में लगे थे आरोप; जानें डिटेल
Thu, 15 Jan 2026 10:08 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Thu, 15 Jan 2026 10:08 PM IST
सार
राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता के मामले में एमपी-एमएलए विशेष अदालत में सुनवाई पूरी हो गई है। अगली सुनवाई 28 जनवरी को होगी, उसी दिन फैसले की संभावना है। यह मामला भाजपा कार्यकर्ता की याचिका पर लखनऊ ट्रांसफर किया गया था।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमपीएमएलए की विशेष अदालत ने राहुल गांधी के दोहरी नागरिकता विवाद मामले की सुनवाई पूरी कर ली है। इस मामले में अगली सुनवाई 28 जनवरी को होगी। माना जा रहा है कि न्यायाधीश आलोक वर्मा उसी दिन फैसला भी सुना सकते हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उनके खिलाफ विस्तृत जांच की मांग की याचिका दायर की थी। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता, शासकीय गोपनीयता अधिनियम, विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के तहत राहुल गांधी पर कई आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
मामले की शिकायत शुरू में रायबरेली के एमपीएमएलए कोर्ट में हुई थी। बाद में शिकायतकर्ता की याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने 17 दिसंबर 2025 को केस रायबरेली से लखनऊ ट्रांसफर कर दिया था।
विज्ञापन