फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP has the best law and order says Shivpal Yadav.

कानून व्यवस्था पर शिवपाल का शर्मनाक बयान!

Mon, 09 Feb 2015 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 09 Feb 2015 03:40 PM IST
विज्ञापन
UP has the best law and order says Shivpal Yadav.

पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौकस है। पूरे देश में इतनी अच्छी व्यवस्था कहीं नहीं है। अपराध की बात करें तो उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है इस वजह से यहां अपराध भी ज्यादा हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की स्थिति के बारे में पूछा गया तो बोले, पार्टी का ग्राफ लगातार गिर रहा है। दिल्ली में ही देख लीजिए एग्जिट पोल मोदी मैजिक को समाप्त बता रहे हैं। जहां तक 2017 में प्रदेश में चुनाव की बात है तो एक बार फिर सपा सरकार की सत्ता में आएगी।
विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) संतोष यादव की बेटी के शादी समारोह में आए शिवपाल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत अन्य प्रदेश छोटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बड़ा प्रदेश है। यहां की आबादी भी ज्यादा है। इसलिए अपराध ज्यादा है। गौर करने वाली बात यह है कि सभी अपराधों का खुलासा हो रहा है।

मुलायम मंत्रियों के काम से खुश

UP has the best law and order says Shivpal Yadav.

शिवपाल ने दावा किया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरुस्त है। सपा सुप्रीमो के मंत्रियों के कामकाज को लेकर जताई जा रही नाराजगी के बाबत पूछ गया तो बोले नेता जी (मुलायम सिंह) ने मंत्रियों के काम पर कभी सवाल नहीं उठाया। वह खुद उस बैठक में थे। नेता जी सरकार और मंत्रियों के काम से खुश हैं।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया, विधायक सतीष निगम, मुनींद्र शुक्ला, इरफान सोलंकी, सपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र, कांग्रेस विधायक अजय कपूर, उद्योगपति विजय कपूर, नीलम रोमिला सिंह, चंद्रेश सिंह, सुरेश यादव, जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल धर्मेंद्र सिंह उर्फ धर्मू मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed