फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Haj Inspectors can take the exam from home using their computers and mobile phones; this is the last date

UP : हज इंस्पेक्टर के लिए घर बैठे कंप्यूटर और मोबाइल पर दे सकेंगे परीक्षा, आवेदन की ये है आखिरी डेट

Wed, 05 Nov 2025 08:59 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 05 Nov 2025 08:59 PM IST
सार

राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि सरकारी कर्मचारी को मौका देने के लिये हज कमेटी ऑफ इंडिया ने आवेदन करने की अंतिम बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
UP: Haj Inspectors can take the exam from home using their computers and mobile phones; this is the last date
हज इंस्पेक्टर के लिए वैकेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सऊदी अरब में हज यात्रियों की मदद करने वाले राज्य हज इंस्पेक्टरों (खादिमुल हुज्जाज) के चयन के लिये 8 नवंबर को कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित होगी। आवेदक घर बैठे कंप्यूटर और मोबाइल पर परीक्षा दे सकेंगे। वहीं, हज इंस्पेक्टर के लिए अब 7 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

विज्ञापन


हज कमेटी ऑफ इंडिया ने राज्य हज इंस्पेक्टर (खादिमुल हुज्जाज) के चयन के लिए कंप्यूटर बेस्ट परीक्षा की तिथि 8 नवंबर तय की है। हज इंस्पेक्टर सऊदी अरब में हज यात्रियों की मदद के लिए हज यात्रियों के साथ रवाना किये जाते हैं। इन पर हज यात्रियों को ठहराने से लेकर उन्हें हज के अरकान पूरा कराने तक की जिम्मेदारी होती है। प्रदेश से इस बार 17226 हज यात्रियों की मदद के लिए 115 खादिमुल हुज्जाज का चयन किया जाना है। 
विज्ञापन


हज इंस्पेक्टर के लिए अंतिम तिथि 3 नवंबर तक करीब 450 सरकारी कर्मचारियों ने ऑनलाइन आवेदन किये हैं। राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा सरकारी कर्मचारी को मौका देने के लिये हज कमेटी ऑफ इंडिया ने आवेदन करने की अंतिम बढ़ा कर 7 नवंबर कर दी है। इच्छुक कर्मचारी हज कमेटी की वेबसाइट https://.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि हज इंस्पेक्टरों के चयन के लिये 8 नवंबर को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक सीबीटी परीक्षा का आयोजन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी घर, कार्यालय या अन्य सुविधाजनक स्थानों से कैमरा सहित कंप्यूटर और मोबाइल पर ऑनलाइन परीक्षा दे सकते हैं। मॉक टेस्ट बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से 5 बजे तक हज कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा संबंधी जरूरी निर्देश और परीक्षा के लिये यूआरएल कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed