फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to spend 15 crore to make court.

हर साल 15 करोड़ खर्च कर कोर्ट बनाएगी सरकार

Sat, 30 Aug 2014 02:05 AM IST
सुधीर कुशवाहा/अमर उजाला, लखनऊ
सुधीर कुशवाहा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 30 Aug 2014 02:05 AM IST
विज्ञापन
UP govt to spend 15 crore to make court.

यूपी में महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराधों के दोषियों को जल्द से जल्द सीखचों के पीछे भेजा जा सकेगा। प्रदेश कैबिनेट ने ऐसे मामलों की तेजी से सुनवाई के लिए सूबे के सभी जिलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


यानी महिला अपराधों के मामले निपटाने के लिए 75 फास्ट ट्रैक बनाए जाएंगे। इसके अलावा तीन-तीन महीने के लिए अस्थायी रूप से चल रही पांच फास्ट ट्रैक कोर्ट को स्थायी किया जाएगा।
विज्ञापन


यानी कुल 80 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। इन सभी फास्ट ट्रैक कोर्ट पर सरकार हर साल 15.15 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

कैबिनेट ने किया फैसला

UP govt to spend 15 crore to make court.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रदेश कैबिनेट ने यह फैसला किया। बंदायूं में दो बहनों की हत्या की वारदात के बाद मुख्यमंत्री की घोषणा व इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ की सहमति के अनुसार न्याय विभाग ने हर जिले में एक फास्ट ट्रैक कोर्ट के हिसाब से 75 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट खोलने का प्रस्ताव दिया था।

बिटिया व बदायूं कांड बनी वजह

UP govt to spend 15 crore to make court.

दो साल पहले दिल्ली में बिटिया कांड के बाद महिलाओं के शोषण व उत्पीड़न की घटनाओं में तेजी से न्याय दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की मांग तेज हो गई थी।

इस साल बदायूं में दो बहनों की हत्या के बाद सरकार पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का दबाव बढ़ गया था।

क्या पड़ेगा असर
महिला अपराध के मामले कोर्ट में लंबित पड़े रहते हैं। फास्ट ट्रैक कोर्ट बनने से ऐसे मामले की सुनवाई में तेजी आएगी और गुनहगार लंबे समय तक सजा से बच नहीं सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed