{"_id":"4b1423ed1d29acb8e9db8d2b1fcc1893","slug":"up-govt-to-give-home-to-one-lakh-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले साल एक लाख लोगों को घर देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले साल एक लाख लोगों को घर देगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 24 Apr 2015 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार एक साल के अंदर एक लाख लोगों को समाजवादी आवास योजना के तहत अफोर्डेबल फ्लैट देगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस योजना का शुभारंभ 2 मई को ताज होटल में करेंगे। इस मौके पर वे करीब 20 विकासकर्ताओं को इन फ्लैट्स को बनाने का लाइसेंस भी देंगे।
प्रमुख सचिव आवास सदाकांत की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में यह निर्णय किया गया।
प्रमुख सचिव ने इसके अलावा 27 अप्रैल को प्रदेश के विकास प्राधिकरण उपाध्यक्षों व आवास विकास परिषद के आयुक्त की बैठक बुलाई है।
प्रमुख सचिव इस दौरान उपाध्यक्षों व आयुक्त से इस योजना के तहत फ्लैट बनाने व उसके लक्ष्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।
योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में इसकी भी घोषणा की जा सकती है कि विकास प्राधिकरण व आवास विकास परिषद एक साल में कितने फ्लैट बनाकर पात्रों को देंगे।
शासन की मंशा है कि समाजवादी आवास काफी अच्छे तैयार किए जाएं जिससे इस योजना की ओर लोग आकर्षित हों और धोखाधड़ी करने वालों से उनका मोह भंग हो सके।