{"_id":"9337828cf695f79e80f4ed338f5ec241","slug":"up-govt-to-develop-kanpur-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर शहर का कायाकल्प करेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर शहर का कायाकल्प करेगी सरकार
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 26 Nov 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में सरैया क्रॉसिंग पर पुल बनाया जाएगा। वहीं गंगा बैराज से शुक्लागंज को लिंक करते हुए आजाद मार्ग होते हुए लखनऊ के लिए संपर्क मार्ग का निर्माण कराने को भी मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
इससे लखनऊ-कानपुर आने-जाने वालों को जाम के झंझट से निजात मिलेगी।
मुख्य सचिव आलोक रंजन ने मंगलवार को यहां अपने कार्यालय में कानपुर के समग्र विकास से संबंधित कामों की समीक्षा की।
उन्होंने अफसरों को कानपुर-लखनऊ आने-जाने वालों की सुविधा के लिए शुक्लागंज से गंगा बैराज लिंक मार्ग पर सरैया क्रॉसिंग के ऊपर पुल निर्माण के बारे में भी जल्द से जल्द कार्ययोजना बनाकर देने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लखनऊ-झांसी मार्ग पर जरीब चौकी से विजयनगर तक सड़क चौड़ीकरण के बकाया कामों को 15 दिसंबर तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए।
पौराणिक तीर्थ बिठूर को धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना भी बनाई जाए। उन्होंने कानपुर में मेट्रो चलाने का जल्द प्रस्ताव देने को कहा।
विज्ञापन