क्या वाकई राज्य में निवेश चाहते हैं अखिलेश?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में निवेश का माहौल बनाने और निवेश करवाने को लेकर अपनी प्रतिबद्घता जाहिर कर चुके अखिलेश अब इससे पैर पीछे खींचते हुए नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) की ओर से आयोजित किए जाने वाले ‘इन्वेस्ट नॉर्थ’ में प्रदेश सरकार तो शामिल होगी पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शामिल होने पर असमंजस की स्थिति बरकरार है।
हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि शासन स्तर पर इसकी तैयारी शुरू हो गई है। यह उल्लेखनीय है कि इस सम्मेलन में दुनिया भर से निवेशक आते हैं।
इसमें मुख्यमंत्री का उपस्थित न होना सरकार की मंशा पर जरूर सवाल उठाता है कि क्या वाकई वह राज्य में निवेश को लेकर गंभीर हैं?
24 और 25 जुलाई को होगा कार्यक्रम
सीआईआई पिछले तीन साल से इन्वेस्ट नॉर्थ का आयोजन कर रही है। इसमें उत्तर भारत के आठ राज्यों में निवेश से जुड़े अवसर की जानकारी देने के लिए देश-दुनिया के निवेशकों को एक बड़ा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाता है।
सीआईआई इसमें निवेशकों के साथ उत्तर भारत के यूपी, एमपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान व उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों व उद्योग सेक्टर से जुड़े अधिकारियों व संगठनों को भी आमंत्रित करती है।
इस बार यह कार्यक्रम दिल्ली में 24 व 25 जुलाई को हो रहा है। सीआईआई ने दूसरे राज्यों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मुख्य सचिव आलोक रंजन सहित अन्य अधिकारियों को इसमें शामिल होने का आमंत्रण दिया है।
वरिष्ठ अधिकारियों का जाना तय
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने इन्वेस्ट नॉर्थ में शामिल होने का फैसला कर लिया है।
शासन के वरिष्ठ अधिकारियों का इसमें जाना तय है। पर, मुख्यमंत्री जा पाएंगे या नहीं, यह अभी तय नहीं है। वजह, इस बीच मुख्यमंत्री का बहुत व्यस्त कार्यक्रम है।
हालांकि इस पर जल्दी ही फैसला हो जाएगा। मुख्यमंत्री इन्वेस्ट नॉर्थ के पिछले दो आयोजनों में भी नहीं पहुंच पाए थे।