फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt orders related companies to repair POS machines fixed on fertilizers shops

यूपी: खाद की दुकानों पर लगीं खराब पॉस मशीनें तत्काल ठीक कराएं, सरकार ने कंपनियों को दिए निर्देश

Tue, 01 Sep 2020 01:15 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 01 Sep 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
UP govt orders related companies to repair POS machines fixed on fertilizers shops
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश सरकार ने यूरिया की आपूर्ति करने वाली कंपनियों को खराब प्वॉइंट ऑफ सेल (पॉस) मशीनें तत्काल ठीक करने के आदेश दिए हैं। राज्य मुख्यालय स्तर से सभी जिलों में खाद की आपूर्ति पर विशेष निगाह रखी जा रही है। 

विज्ञापन


सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को लगातार छापे मारने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जा सके। मुख्य खाद के साथ कमतर उत्पाद टैग करने या ओवर रेटिंग करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि विभिन्न जिलों में 8-10 प्रतिशत पॉस मशीनें खराब होने की शिकायतें मिली हैं। डीलर के यहां खाद कंपनियां ही इन मशीनों को लगवाती हैं। इसलिए उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी मशीनें खराब होने की शिकायत मिले, उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए ताकि खाद की बिक्री प्रभावित न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी खाद की किल्लत नहीं है। किसानों को आधार कार्ड देखकर रकबे के अनुसार यूरिया वितरित की जा रही है। निर्धारित मात्रा से ज्यादा किसी को खाद नहीं दी जा रही है। 


यही वजह है कि कई जगहों पर कतारें भी देखने को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पॉस मशीन में ब्योरा भरे बिना जो भी डीलर या सहकारी समितियां खाद देंगी, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed