फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt fails to appoint industry officio

खूब हुए तबादले पर यहां कोई अफसर ही नहीं

Mon, 10 Feb 2014 10:33 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Feb 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
UP govt fails to appoint industry officio

अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव के पद से डा. एसपी सिंह को हटाए करीब 25 दिन हो चुके हैं।

विज्ञापन


सरकार इस बीच करीब 85 से ज्यादा आईएएस अफसरों को ताश के पत्ते की तरह फेंट चुकी है लेकिन वह इस विभाग के लिए एक अफसर नहीं तलाश पाई।

सपा सरकार ने अपने दो साल से भी कम के कार्यकाल में इस अहम विभाग से पांच अफसरों को स्थानांतरित किया है।

मार्च 2012 में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार आने के बाद अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में वीएन गर्ग, अनिल कुमार गुप्त, राजीव कपूर, संजय अग्रवाल और डा. एसपी सिंह हटाए जा चुके हैं।

गर्ग की तैनाती बसपा सरकार में हुई थी, बाकी चार को इस सरकार ने आजमाया। कुछ समय के लिए अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के आयुक्त आलोक रंजन को भी यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि व्यापारी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इस अहम विभाग की कुर्सी पर किसी अफसर की स्थायी तैनाती की वकालत करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमियों का तर्क है कि वे जब तक एक अफसर से किसी प्रोजेक्ट पर बात कर काम आगे बढ़ाते हैं, दूसरा आ जाता है।

जब तक  वह कुछ समझने और करने की कोशिश करता है, सरकार उसे हटा देती है। इससे उद्यमी हताश होते हैं। मगर सरकार पर इस सुझाव का कोई असर नहीं पड़ा।

प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के पद से डा. एसपी सिंह को सरकार ने 14 जनवरी को हटाया था।

तब से करीब 85 अफसरों को सरकार इधर से उधर कर चुकी है। इनमें कई प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। मगर सरकार को इस विभाग में किसी भरोसे वाले अफसर का अब भी इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed