फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt announcement on Operation Sindoor now Sindurdan will also be gifted to girls in mass marriage scheme

UP News: यूपी सरकार का एलान, सामूहिक विवाह योजना में अब कन्याओं को सिंदूर भी किया जाएगा दान

Tue, 27 May 2025 12:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 May 2025 12:31 PM IST
सार

पाकिस्तान पर सेना द्वारा किए ऑपरेशन सिंदूर के बाद यूपी सरकार ने बड़ा एलान किया है। अब प्रदेश में सामूहिक विवाह योजना में कन्याओं को सरकार की तरफ से सिंदूरदान भी दिया जाएगा। इसके लिए शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
UP govt announcement on Operation Sindoor now Sindurdan will also be gifted to girls in mass marriage scheme
CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बड़ा फैसला लिया है। अब सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाले उपहारों में कन्या को सिंधौरा (सिंदूरदान) भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं लाभ लेने के लिए कन्या पक्ष की अधिकतम आय सीमा भी दो लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दी गई है। प्रति जोड़ा खर्च 51 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये किए जाने का शासनादेश भी जारी किया गया है। 

विज्ञापन


शासनादेश के अनुसार, कन्या के अभिभावक का यूपी का मूल निवासी होना चाहिए। विवाह योग्य आयु की पुष्टि के लिए स्कूल का रिकॉर्ड, जन्म प्रमाणपत्र, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड और आधार कार्ड मान्य होंगे। योजना में निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांग अभिभावक की पुत्री व दिव्यांग बेटी को प्राथमिकता दी जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: आयुष विभाग में 4350 पदों पर होंगी भर्तियां, प्रवक्ता... स्टाफ नर्स सहित विभिन्न पदों पर मिलेगी तैनाती
विज्ञापन
विज्ञापन


खर्च में पुजारी-मौलवी की दक्षिणा व पारिश्रमिक भी शामिल : जिलास्तर पर डीएम की निगरानी में समाज कल्याण अधिकारी सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कराएंगे। कन्या के खाते में 60 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे। 25 हजार रुपये मूल्य की वैवाहिक उपहार सामग्री दी जाएगी। प्रति जोड़ा 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च होगा। 

विवाह समारोह के लिए जर्मन हैंगर की व्यवस्था की जाएगी

इस राशि में विवाह संपन्न कराने वाले पुजारी और मौलवी की दक्षिणा व पारिश्रमिक भी शामिल होगा। 100 या उससे अधिक जोड़ों के विवाह समारोह के लिए जर्मन हैंगर की व्यवस्था की जाएगी। यह पंडाल काफी उम्दा किस्म का होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed