फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt accepts demands for small cottage industries.

लघु उद्यमियों व हस्तशिल्पियों को मिलेंगी और सौगातें: अखिलेश यादव

Sun, 21 Aug 2016 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 21 Aug 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
UP govt accepts demands for small cottage industries.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लघु उद्यमियों के लिए भी सिंगल विंडो व हस्तशिल्पियों की पेंशन बढ़ाने सहित सभी तीन मांगों पर सहमति दे दी है। उन्होंने निर्यातकों और हस्तशिल्पियों को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन


2014-15 और 2015-16 के लिए 1.25 लाख रुपये का यूपी उद्यमी पुरस्कार आगरा के गुप्ता एचसी ओवरसीज लेदर को दिया गया।

मुख्यमंत्री ने यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन का शिलान्यास, प्रदेश के हस्तशिल्प पर आधारित काफी टेबल बुक और ‘लघु उद्योग व निर्यात प्रोत्साहन में यूपी के बढ़ते कदम’ स्मारिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन


सूक्ष्म, लघु  एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने शनिवार को यहां अवध शिल्प ग्राम के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री से बड़े उद्यमियों की तरह छोटे उद्यमियों को भी ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम की सुविधा देने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शिल्पकारों व हस्तशिल्पियों को अपने ब्रांड प्रमोशन के लिए विदेश यात्रा के एक के बजाय दो मौके देने की मांग रखी।

तीनों मांगों पर सहमत हुए मुख्यमंत्री अखिलेश

UP govt accepts demands for small cottage industries.

उन्होंने कहा कि शिल्प गुरुओं की पेंशन 1000 से बढ़ाकर 2000 रुपये की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने तीनों मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि वे इन पर विचार करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना के लिए चयनित 137 लाभार्थियों में से पांच को ऋण की पहली किस्त के चेक व समाजवादी हस्तशिल्प पेंशन योजना के लिए चयनित 150 लाभार्थियों में से पांच को पेंशन के चेक दिए। उन्होंने एमएसएमई डिपार्टमेंट की वेबसाइट का शुभारंभ भी किया।

बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन, मुख्य सचिव दीपक सिंघल और प्रमुख सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम डॉ. रजनीश गुप्ता ने भी विचार रखे।

डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रादेशिक लघु उद्यमी पुरस्कार योजना
(प्रथम पुरस्कार 1.25 लाख व द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये)

2014-15 के लिए पुरस्कृत

UP govt accepts demands for small cottage industries.

उद्योग श्रेणी--प्रथम पुरस्कार--द्वितीय पुरस्कार
सूक्ष्म उद्योग--सेलेस्टियल निट्स एंड फैब्स गौतमबुद्धनगर-होजरी, द्वितीय--शर्मा आर्टिस्टिक स्टोन आगरा -जरी

लघु उद्योग श्रेणी
प्रथम--उमा एक्सपोर्ट अलीगढ़ बिल्डर्स-हार्डवेयर, द्वितीय--मित्तल सिरेमिक फीरोजाबाद-ग्लास/ सिरेमिक्स

मध्यम उद्योग श्रेणी
प्रथम--सीताराम ग्लास वर्क्स फीरोजाबाद ग्लास/ सिरेमिक्स, द्वितीय--एब्डोस पॉलिमर्स गाजियाबाद

सर्विस श्रेणी
प्रथम--डॉ. एमसी अग्रवाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर फीरोजाबाद-हेल्थेकयर, द्वितीय--पारुल एडवरटाइजिंग कानपुर

एमएसएमई में विशेष प्रयासों के लिए अनुसूचित जाति संवर्ग का पुरस्कार--कमल चर्म ग्रामोद्योग सेवा संस्थान बरेली-लेदर

एमएसएमई में विशेष प्रयासों के लिए महिला संवर्ग का पुरस्कार--उर्जित इन्फोटेक मथुरा-आईटी

2015-16 के लिए पुरस्कृत

UP govt accepts demands for small cottage industries.

सूक्ष्म उद्योग श्रेणी
प्रथम--आर्ट पैलेस एक्सपोर्ट भदोही-कारपेट, द्वितीय--शर्मा आर्टिस्टिक स्टोन आगरा-जरी

लघु उद्योग श्रेणी
प्रथम--काशी ज्वेलर्स कानपुर-हस्तशिल्प, द्वितीय--मित्तल सिरेमिक फीरोजाबाद ग्लास/ सिरेमिक्स

मध्यम उद्योग श्रेणी
प्रथम--सीताराम ग्लास वर्क्स फीरोजाबाद-ग्लास/ सिरेमिक्स, द्वितीय--सेवार्थ संस्थान सेठ विमलकुमार जैन ट्रॉमा एवं फिजियोथेरेपी धर्मार्थ समिति फीरोजाबाद-हेल्थकेयर

सर्विस श्रेणी
प्रथम--होटल प्रदीप वाराणसी, द्वितीय--फ्रांसीसकॉन सोल्यूशंस गौतमबुद्धनगर-आईटी

एमएसएमई में विशेष प्रयासों के लिए अनुसूचित जाति संवर्ग का पुरस्कार--जिया इंटरप्राइजेज आगरा- लेदर

एमएसएमई में विशेष प्रयासों के लिए महिला संवर्ग का पुरस्कार-- किसान आयरन वर्क्स आगरा- मैकेनिकल

डॉ. राम मनोहर लोहिया विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार (25 हजार रुपये )

UP govt accepts demands for small cottage industries.

2014-15 के लिए-- आसिफ आगरा-जरी जरदोजी, रूबीना अली लखनऊ-चिकन, रुकशाना मिर्जापुर-वुलेन दरी, महेश कुमार महोबा-गौरा पत्थर पर नक्काशी, प्रगति बाथम मैनपुरी-तारकशी, विश्वजीत दास मथुरा-सांझी पेपर कटिंग, राजेंद्र प्रसाद उप्रेती आगरा-स्टोन कार्विंग, सुहेल लखनऊ-बोन कार्विंग, अभिषेक प्रजापति लखनऊ-टेराकोटा, अशरफ संभल-शैल हैंडीक्राफ्ट सीप, मुफीज आगरा-जरी जरदोजी, रामधीन प्रजापति आजमगढ़-ब्लैक पॉटरी, शबाना बुलंदशहर खुर्जा-ब्ल्यू पॉटरी, राम सनेही फीरोजाबाद-कांच के खिलौने, शमा परवीन-लखनऊ ब्रास इन्ग्रोविंग, राजकुमार फीरोजाबाद-कांच के खिलौने, शिव कुमार सोनी महोबा-मेटल क्राफ्ट, जया सिंह वाराणसी-मीनाकारी व अखिलेश चंद्र गोरखपुर-टेराकोटा।

2015-16 के लिए
बृज गोपाल गुप्ता मथुरा-मिनिएचर पेंटिंग, विश्राम प्रजापति गोरखपुर-टेराकोटा, निधि कश्यप मैनपुरी -तारकशी, वंदना प्रजापति आजमगढ़-ब्लैक पॉटरी, शानू लखनऊ-चिकन, अशफाक रायबरेली -वुड कार्विंग, अशोक कुमार फीरोजाबाद-कांच के खिलौने, सिराजुद्दीन आगरा-जरी जरदोजी, अब्दुल अदनान लखनऊ-हैंड ब्लॉक पेंटिंग, गजाला नाहिद लखनऊ -चिकन, राम प्यारी महोबा-गौरा पत्थर पर नक्काशी, जनवेद पंथ ललितपुर-जरी वर्क, हसन अहमद लखनऊ -बोन कार्विंग, कल्याणदास सोनी महोबा-मेटल क्राफ्ट, युनुस आगरा-मार्बल पच्चीकारी, नमीशा खान बहराइच-गेहूं के डंठल से कलाकृति निर्माण, राजकुमारी आगरा-स्टोन कार्विंग, इकरार मियां पीलीभीत-बांस, तरुण कुमार सिंह वाराणसी-गुलाब मीनाकारी व अनीता सिंह वाराणसी-काष्ठ शिल्प।

शील्ड व प्रतीक चिह्न से पुरस्कृत सर्वश्रेष्ठ निर्यातक

UP govt accepts demands for small cottage industries.

अग्नि भदोही, एसएजी न्यू लुक अमरोहा, आईएनए ओवरसीज ग्रुप मुरादाबाद, गुप्ता एचसी ओवरसीज आगरा, शर्मा आर्टिस्टिक स्टोन गैलरी आगरा, गुप्ता एचसी ओवरसीज आगरा, ओवरसीज ट्रेड लिंकर्स आगरा, होमेरा टैनिंग इंडस्ट्रीज कानपुर, राकेश संदल इंडस्ट्रीज कानपुर, प्रिया प्रोडक्ट्स कानपुर, जीआर कॉर्पोरेशन कानपुर, रमेश इम्पेक्स गाजियाबाद, फैरोलाइट जॉइंटिंग्स गाजियाबाद, सुमित्रा वुडक्राफ्ट गाजियाबाद, गर्ग इंडस्ट्रीज गौतमबुद्धनगर, नियोक्राफ्ट इम्पेक्स गौतमबुद्धनगर, फीरोजाबाद ग्लास शैल इंडस्ट्रीज फीरोजाबद, उमा ग्लास वर्क्स फीरोजाबाद, न्यू लाइट ड्राइंग इंपोरियम सहारनपुर, राधाकृष्ण ओवरसीज कॉर्पोरेशन लखनऊ, इनकार्डियो राइट इलेक्ट्रॉनिक लखनऊ, एरोमैटिक एंड एलाइड केमिकल्स बरेली व सारू कॉपर एलाय सेमिस मेरठ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed