फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Governor travels by train for the first time in the state, travelling from Lucknow to Kanpur in First AC.

यूपी: राज्यपाल ने प्रदेश में पहली बार की ट्रेन से यात्रा, फर्स्ट एसी से लखनऊ से कानपुर तक गईं; कल होगी वापसी

Thu, 09 Jul 2026 09:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 09 Jul 2026 09:10 PM IST
सार

Anandiben Patel train journey: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार को लखनऊ से कानपुर तक की यात्रा ट्रेन से की। यहां उनकी ट्रेन की चेन पुलिंग भी हुई। 

विज्ञापन
UP: Governor travels by train for the first time in the state, travelling from Lucknow to Kanpur in First AC.
राज्यपाल की ट्रेन यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पहली बार ट्रेन से लखनऊ से कानपुर तक की यात्रा की। उन्होंने उत्सर्ग एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी बोगी से यात्रियों के साथ सफर किया। ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर उनके आगमन को लेकर आरपीएफ, जीआरपी व लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे। हालांकि ट्रेन छूटते ही चेन पुलिंग हो गई, जिससे ट्रेन रुक गई। बच्चे साथ सफर कर रही एक महिला उतर नहीं पायी थी।

विज्ञापन


राज्यपाल की वापसी शुक्रवार को उत्सर्ग एक्सप्रेस से ही होगी। साथ ही उनका अगला सफर लखनऊ से प्रयागराज के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस से होगा। दरअसल, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की रेल यात्रा को लेकर जनभवन की ओर से रेलवे को पत्र भेजा गया था। राज्यपाल के आगमन पर असुविधाएं न हों, इसके लिए ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजे की पाली में तैनात रेलकर्मियों को दो घंटे पहले ही ड्यूटी पर बुला लिया गया था। आरपीएफ कमांडेंट व आइजी रेलवे सहित कई आला अफसर स्टेशन पहुंच गए थे। 
विज्ञापन


उत्सर्ग एक्सप्रेस सुबह 7:23 बजे ऐशबाग के प्लेटफार्म नंबर एक पर आ गई। राज्यपाल को फर्स्ट एसी बोगी एच-1 में यात्रा करनी थी, जोकि ट्रेन में पीछे की ओर लगी थी। इससे मुख्य गेट की जगह साइड गेट से उनका प्रवेश हुआ। स्टेशन पर बैट्री चालित कार उपलब्ध होने के बाद भी राज्यपाल पैदल ही साै मीटर तक अपनी बोगी में पहुंची। ट्रेन छूटने के कुछ देर बाद ही चेन पुलिंग हो गई, जिससे ट्रेन रुक गई। आरपीएफ व जीआरपी चेन पुलिंग वाली बोगी पर पहुंचे। यहां बच्चे के साथ यात्रा कर रही एक महिला ने बताया कि वह नींद के कारण उतर नहीं सकी थी। राज्यपाल को ट्रेन से कानपुर तक जाने के दाैरान बीच में कोई बाधा न हो, इसके लिए उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन के आपरेटिंग अनुभाग के अधिकारी कंट्रोल रूम में डटे रहें। राज्यपाल शुक्रवार शाम उत्सर्ग एक्सप्रेस से ही वापस लौटेंगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed