फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Governor issues major decision - Medical colleges to set up special cells to prevent religious conversions

यूपी: राज्यपाल का बड़ा फैसला- धर्मांतरण रोकने के लिए मेडिकल काॅलेजों में बनेगी विशेष सेल, दिए निर्देश

Wed, 10 Jun 2026 10:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 10 Jun 2026 10:01 PM IST
सार

Anandiben Patel: यूपी की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने सभी संस्थानों में धर्मांतरण रोकथाम सेल गठित करने के निर्देश दिए हैं। बीते कुछ समय से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
UP: Governor issues major decision - Medical colleges to set up special cells to prevent religious conversions
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में अब धर्मांतरण से जुड़े मामलों की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था बनाई जाएगी। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय और संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान से जुड़े कथित धर्मांतरण प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने सभी संस्थानों में धर्मांतरण रोकथाम सेल गठित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय ने अपने सभी संबद्ध कॉलेजों को भी इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम. बोबड़े के पत्र के आधार पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अमित देवगन के निर्देश पर यह पहल शुरू की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मेडिकल और डेंटल कॉलेजों से जल्द विशेष सेल गठित कर उसकी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन


ऐसे निगरानी रखेगा यह सेल
यह सेल छात्रों, रेजिडेंट डॉक्टरों और कर्मचारियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखेगा। अधिकारियों का कहना है कि इस कवायद का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण बनाए रखना है। साथ ही किसी भी शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कॉलेजों को जागरूकता अभियान चलाने तथा नियमों, अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं। राज्यपाल के निर्देश के बाद प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में निगरानी बढ़ाने की कवायद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed