फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government will spend 750 crore on education in next thress months.

तीन माह में शिक्षा पर 750 करोड़ खर्च करेगी सरकार: स्कूलों को बनाएंगे ग्रीन, युवाओं को मिलेगी स्किल ट्रेनिंग

Wed, 05 Apr 2023 09:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Apr 2023 09:37 PM IST
सार

शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक बनाने के लिए अगले तीन महीने में 750 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत स्कूलों को ग्रीन बनाने के साथ ही स्कूलों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन
UP government will spend 750 crore on education in next thress months.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार नए सत्र में शिक्षा में गुणवत्ता सुधार और रोजगारपरक बनाने के लिए काम कर रही है। इसके तहत जहां स्कूलों को ग्रीन स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा वहीं युवाओं को पढ़ाई के साथ स्किल ट्रेनिंग देने और डिजिटल लाइब्रेरी को विकसित करने का काम किया जाएगा। इसके लिए अगले तीन महीने में 750 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से बेसिक शिक्षा विभाग लगभग 121 करोड़ खर्च करेगा।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग केंद्र की पीएमश्री योजना के अंतर्गत 1750 से अधिक स्कूलों को अपग्रेड करेगा। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास, सोलर पैनल, स्मार्ट वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही ग्रीन स्कूल के रूप में भी विकसित किया जाएगा। यहां पर बच्चों व व्यस्कों के लिए लाइब्रेरी व डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट किया अखिलेश यादव का वीडियो, नेताजी की जगह प्राप्त किया पद्म विभूषण अवार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: बोनस न देने पर अब नियोक्ता को नहीं होगी जेल, 10 हजार रुपये देना होगा जुर्माना


माध्यमिक शिक्षा विभाग पीएमश्री योजना के अंतर्गत अपने स्कूलों को अपग्रेड करेगा। वहीं स्ववित्तपोषित स्कूलों में पढ़ रही एक अभिभावक की दूसरी बेटी की ट्यूशन फीस की प्रतिपूर्ति करेगा। इसके लिए विभाग ने पांच करोड़ का बजट प्रस्तावित किया है। साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय व क्षेत्रीय कार्यालय के लिए क्रमशः पांच व एक करोड़ का बजट खर्च करेगा। उच्च शिक्षा में युवाओं के लिए स्किल हब की स्थापना 2.10 करोड़ से की जाएगी।

साथ ही सरकार स्कूल छोड़ चुके छात्र-छात्राओं के लिए व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने और स्कूल के बाद या सप्ताहिक अवकाश के दिन स्किल ट्रेनिंग के शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स कराएगी। मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना पर 10 करोड़ और वार्ड स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी के लिए पांच करोड़ रुपए खर्च करेंगे। डिजिटल लाइब्रेरी को भी पंचायत स्तर पर विकसित करने की कार्य योजना तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed