फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government will run a special campaign from November 1 for the protection of destitute cows

UP News : निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए एक नवंबर से यूपी सरकार चलाएगी विशेष अभियान

Tue, 31 Oct 2023 06:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 31 Oct 2023 06:38 AM IST
सार

निराश्रित गोवंश के लिए पर्याप्त गोसंरक्षण केन्द्रों की स्थापना करने और गोवंश के भरण पोषण के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही गोसंरक्षण केन्द्रों पर नंदी के लिए अलग शेड की व्यवस्था करने को कहा। इसकी साप्ताहिक एवं पाक्षिक रिपोर्ट मुख्यालय पर उपलब्ध कराई जाएगी। 

विज्ञापन
UP government will run a special campaign from November 1 for the protection of destitute cows
सड़क पर घूमते गोवंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए योगी सरकार 1 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक विशेष अभियान चलाने जा रही है। इसको लेकर योगी सरकार ने अभियान की समीक्षा बैठक में निराश्रित गोवंश के लिए पर्याप्त गोसंरक्षण केन्द्रों की स्थापना करने और गोवंश के भरण पोषण के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गोसंरक्षण केन्द्रों पर नंदी के लिए अलग शेड की व्यवस्था करने को कहा। इसकी साप्ताहिक एवं पाक्षिक रिपोर्ट मुख्यालय पर उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही टीम-9 द्वारा 7 से 9 नवम्बर तक प्रभारी मण्डलों के उन ब्लाकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां अधिक संख्या में निराश्रित गोवंश की सूचना प्राप्त हो होगी।

विज्ञापन


पांच विभाग के समन्वय से सफल होगा अभियान
समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए कि गोवंश के संरक्षण में संवेदनशीलता बरती जाए और टैक्टर संग कैटल कैचर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कर ली जाए। अभियान में गृह विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, नगर विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग से समन्वय स्थापित कर सफल बनाया जाए। संरक्षित किये जाने वाले गोवंश की देखभाल के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें चारा, भूसा, टीनशेड, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं उपचार आदि के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किये जाए। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप गोआश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम को प्रोत्साहित करते हुए प्रभावी रूप से संचालित किया जाए। वर्तमान में 6943 गोआश्रय स्थल हैं,जिनमें 12,11,247 गोवंश संरक्षित किये गये हैं। इस दौरान पशुधन मंत्री ने लम्पी स्किन डिजीज पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संतोष व्यक्त किया। अब तक लम्पी स्किन डिजीज से बचाव के लिए 1.59 करोड़ टीकाकरण किया गया है। 
विज्ञापन


गोशालाओं के निर्माण स्थिति से कराया अवगत
बैठक में पशुधन एवं दुग्ध विकास अपर मुख्य सचिव डा. रजनीश दुबे ने निराश्रित गोवंश को गोआश्रय स्थलों तक पहुंचाने, गोआश्रय स्थलों का विस्तारीकरण, निर्माणाधीन गोशालाओं की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यथाशीघ्र निर्माणाधीन गोआश्रय स्थलों का कार्य पूर्ण कराया जाए और उनमें गोवंश को संरक्षित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed