फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government will recruit medical staff on a large scale, services of retired medical staff will also be taken

यूपी सरकार करेगी बड़े पैमाने पर मेडिकल स्टाफ की भर्ती, रिटायर मेडिकल स्टाफ की भी ली जाएंगी सेवाएं

Mon, 03 May 2021 08:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 03 May 2021 08:18 PM IST
सार

सीएम योगी के निर्देश पर अब प्रदेश में नर्स, वार्ड ब्वाय, सुपरवाईजर, चिकित्सक, अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मियों को बड़े पैमाने पर मानदेय पर रखने की तैयारी की गई है। 

विज्ञापन
UP government will recruit medical staff on a large scale, services of retired medical staff will also be taken
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हर पल सुविधाओं और संसाधनों में बढ़ोतरी कर रहे हैं। सीएम योगी के निर्देश पर अब प्रदेश में नर्स, वार्ड ब्वाय, सुपरवाईजर, चिकित्सक, अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मियों को बड़े पैमाने पर मानदेय पर रखने की तैयारी की गई है। जल्द ही इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। सीएम के इस निर्देश से आम लोगों को सरकारी अस्पतालों में उपचार कराने में काफी सहूलियत मिलेंगी। इससे अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों का उपचार कर रहे मेडिकल कर्मियों की भी हौसला अफजाई होगी। 

विज्ञापन


सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि अस्पतालों में अतिरिक्त मैनपावर के लिए बड़ी संख्या में मानदेय पर मेडिकल और नर्सिंग अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की सेवाएं ली जाएं। इसके अलावा रिटायर स्वास्थ्य कर्मियों, अनुभवी चिकित्सकों, एक्स सर्विस मैन को कोविड ड्यूटी से जोड़ा जाए। इसके लिए विभाग की ओर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है। सीएम के निर्देश पर बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग के अंतिम वर्ष के छात्रों को भी कोविड सेवाओं से जोड़ा जाएगा। ऐसे ही अंतिम वर्ष के एमबीबीएस चिकित्सकों को मानदेय मिलेगा। साथ ही निशुल्क खाना और निशुल्क क्वारंटीन रहने की व्यवस्था सरकार करेगी। कोरोना वालंटियर को प्रतिदिन एनएचएम की दर से 25 फीसदी अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कोरोना के खिलाफ जंग में सरकार का साथ देंगे मेडिकल और पैरा-मेडिकल छात्र
यूपी सरकार की योजना मेडिकल और पैरा मेडिकल तक की पढ़ाई कर रहे अंतिम वर्ष के छात्रों को विशेष पैकेज देकर कोरोना की लड़ाई में उतारने की है। अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्रों के सरकार के साथ इस लड़ाई में शामिल होने से काफी मदद मिल सकती है। इन छात्रों को अनुभव के साथ सीधे फील्ड में उतरने का मौका भी इनके कॅरियर के लिए कारगर सिद्ध हो सकता है। इसके लिए इन छात्रों को विशेष पैकेज भी सरकार की ओर से दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed