फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Government will provide oxygen cylinders to patients of home isolation

राहत : यूपी में होम आइसोलेशन के मरीजों को सरकार देगी ऑक्सीजन सिलेंडर

Wed, 12 May 2021 09:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 12 May 2021 09:30 PM IST
सार

कोविड टेस्ट लैब में पॉजिटिव आने वाले रोगियों और ऐसे रोगी जिनके पास पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं है, लेकिन उनके खून की जांच, एक्स-रे या सीटी स्कैन में कोविड के लक्षण दिखाई दे रहे हों तो उसको ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जाएगा। 

विज्ञापन
UP: Government will provide oxygen cylinders to patients of home isolation
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के होम आइसोलेशन के कोविड पॉजिटिव या संभावित कोविड रोगियों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कोविड टेस्ट लैब में पॉजिटिव आने वाले रोगियों और ऐसे रोगी जिनके पास पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं है, लेकिन उनके खून की जांच, एक्स-रे या सीटी स्कैन में कोविड के लक्षण दिखाई दे रहे हों तो उसको ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जाएगा। 

विज्ञापन


दोनों विकल्पों में मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता का किसी मेडिकल प्रैक्टिशनर से हस्ताक्षरित पर्चा उपलब्ध कराने पर ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग-एफएसडीए की प्रमुख सचिव अनीता सिंह ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


होम आइसोलेशन के मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कराते समय जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सिलेंडर किसी ऐसे मरीज को न दिया जाए, जो पहले से किसी कोविड अस्पताल में भर्ती है। होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए उनके परिवारीजनों को ऑक्सीजन सिलेंडर देने के लिए जिलाधिकारी जिले में एक या एक से अधिक स्थान चिन्हित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों के आधार कार्ड की छायाप्रति, मरीज के उपयोग के लिए सिलेंडर लेने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर लेने के बाद ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सिलेंडर का चिन्हीकरण भी कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि होम आइसोलेशन मरीजों के लिए 10 मई को ऑक्सीजन की कुल मांग 56 मीट्रिक टन दिखाई गई है। इसमें वृद्धि या कमी होने, मरीजों के लिए ऑक्सीजन की मांग और आपूर्ति की सूचना निर्धारित प्रारूप पर गृह विभाग में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम में प्रतिदिन उपलब्ध कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed