फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up government will organise seminar on best practises in basic education, cm yogi approves

बेसिक शिक्षा की बेस्ट प्रैक्टिस पर राष्ट्रीय सेमिनार कराएगी सरकार, सीएम योगी ने दी मंजूरी

Thu, 31 Oct 2019 02:22 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 31 Oct 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
up government will organise seminar on best practises in basic education, cm yogi approves
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश का बेसिक शिक्षा विभाग दिसंबर में राष्ट्रीय स्तर के एक सेमिनार के आयोजन की तैयारी कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सेमिनार की तिथि जल्दी ही तय की जाएगी। 
विज्ञापन


'बेस्ट प्रैक्टिसेज इन बेसिक एजुकेशन' विषय पर राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर के इस सेमिनार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी के साथ नीति आयोग व राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं व संगठनों के विशेषज्ञ भाग लेंगे। 
विज्ञापन


इस सेमिनार में देशभर में बेसिक शिक्षा के उन्नयन को लेकर किए जा रहे बेस्ट प्रैक्टिसेज पर चर्चा होगी। उपयोगी प्रयोग प्रदेश में लागू किए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार ने बताया सेमिनार की तैयारी के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा को निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed