फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government will give five thousand for funeral in destitute families

निराश्रित परिवारों में अंत्येष्टि के लिए मिलेंगे पांच हजार, कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Wed, 10 Jun 2020 11:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 Jun 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
UP government will give five thousand for funeral in destitute families
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
राज्य वित्त आयोग से ग्राम पंचायतों को मिलने वाली राशि का तीन फीसदी अब निराश्रितों की मदद व गोसंरक्षण केंद्रों की व्यवस्था पर खर्च किया जा सकेगा। कैबिनेट ने मंगलवार को राज्य वित्त आयोग के धन से होने वाले कामों के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


कैबिनेट में पारित प्रस्ताव के अनुसार, ग्राम पंचायतें अब राज्य वित्त आयोग से मिली राशि की तीन फीसदी का इस्तेमाल अत्यधिक गरीब व निराश्रित परिवारों में मृत्यु होने पर अंत्येष्टि के लिए पांच हजार देने में कर सकती है। 
विज्ञापन


ऐसे परिवारों में गंभीर बीमारी की स्थिति में आयुष्मान भारत या मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में कवर न होने पर एक बार सहायता राशि के तत्काल 2000 रुपये प्रदान किए जाने की व्यवस्था है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में गरीबी के कारण भूख से मृत्यु न होने पाए, इसके लिए परिवार को एक बार एक हजार रुपये सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। किसी पंचायत में इस मद में 3 प्रतिशत राशि व्यय हो जाने पर पंचायत को इसकी सूचना जिलाधिकारी को देनी होगी। 

वह प्रभावित परिवार को टीआर-27 से राशि आहरित कर भुगतान करेंगे। जिसकी प्रतिपूर्ति मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि आहरित कर सहायता राशि उपलब्ध कराएंगे। ग्राम पंचायतें सहायता के लिए पात्र परिवार का चयन निर्धनता तथा आवश्यकता को ध्यान में रखकर करेंगी। चयन के लिए ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव संयुक्त रूप से जिम्मेदार होंगे। 

गो-संरक्षण केंद्रों के लिए के लिए हो सकेंगे ये काम
राज्य वित्त आयोग की राशि से सरकारी गो-संरक्षण केंद्रों के लिए कई कार्यों को मंजूरी दी गई है। गो-संरक्षण केंद्र के उपयोग के भूसे को भंडार गृह तक ले जाने के लिए परिवहन लागत एवं उसमें लगने वाले मानव श्रम पर व्यय का राज्य वित्त आयोग की राशि से हो सकेगा। 

इसके अलावा इच्छुक किसानों के खेतों पर फसल अवशेष को काटकर भूसे में परिवर्तित किए जाने के लिए मशीनरी एवं मानव श्रम पर व्यय किया जा सकता है। भूसा एकत्र करने के लिए बने कूप, खोप, भक्कू या बुर्जी आदि को बनाने पर आने वाला व्यय भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed