{"_id":"5f9061448ebc3e9bed14b5b7","slug":"up-government-will-give-12-thousand-rupees-to-labourers-for-tourism","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए 12 हजार व खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को एक लाख देगी योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए 12 हजार व खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को एक लाख देगी योगी सरकार
Wed, 21 Oct 2020 09:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 Oct 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने श्रम कल्याण परिषद की तीन योजनाओं को लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना में श्रमिकों को धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन के लिए 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। इस योजना को आईआरसीटीसी या पर्यटन विभाग की किसी योजना के माध्यम से संचालित किया जाए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद में अपर मुख्य सचिव श्रम सुरेश चन्द्रा ने तीन योजनाओं का प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में महादेवी वर्मा पुस्तक क्रय आर्थिक सहायता योजना के तहत कारखानों में कार्यरत श्रमिकों की उच्च शिक्षा में पढ़ने वाली बेटियों को किताबें खरीदने के लिए 7,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
यह भी फैसला हुआ कि श्रमिकों के बच्चों के जिला स्तरीय खेलों में चयनित होने पर 10 हजार रुपये, राज्य स्तर पर चुने जाने पर 25 हजार रुपये, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर 50 हजार रुपये तथा अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन होने पर 1 लाख रुपये की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने लाभार्थियों के चयन के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति में क्षेत्रीय उप श्रमायुक्त तथा जिला खेल अधिकारी को सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा।