फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government will buy four crore dose of corona vaccine 20 crore advance given to pharmaceutical company

यूपी: प्रदेश सरकार खरीदेगी चार करोड़ डोज वैक्सीन, दवा कंपनी को दिए 20 करोड़ रुपये एडवांस

Fri, 07 May 2021 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 07 May 2021 09:56 AM IST
सार

 इसके अलावा वैक्सीन निर्माताओं को 20 करोड़ रुपये एडवांस दिया गया है। जिससे एक करोड़ डोज वैक्सीन अगले सप्ताह तक प्रदेश में उपलब्ध हो जाएगी

विज्ञापन
UP government will buy four crore dose of corona vaccine 20 crore advance given to pharmaceutical company
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना टीकाकरण में किसी तरह की रुकावट न आए इसके लिए प्रदेश सरकार चार करोड़ डोज वैक्सीन खरीदेगी। इसके लिए ग्लोबल ई-टेंडर भी जारी किया गया है। जो 07 मई से डॉउनलोड किया जा सकेगा। इसके अलावा वैक्सीन निर्माताओं को 20 करोड़ रुपये एडवांस दिया गया है। जिससे एक करोड़ डोज वैक्सीन अगले सप्ताह तक प्रदेश में उपलब्ध हो जाएगी। 
विज्ञापन


कोरोन संक्रमण की दूसरी लहर के बीच बड़ी संख्या में लोग जिलों में टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। यूपी में 01 मई से वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है, जिसमें 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। इस अभियान में वैक्सीन की कमी न हो इसलिए अतिरिक्त डोज की व्यवस्था सरकार कर रही है।
विज्ञापन


क्रायोजेनिक टैंकरों के लिए ग्लोबल टेंडर करने के निर्देश
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ऑक्सीजन के लिए  टैंकरों की संख्या और बढ़ाने की जरूरत है। क्रायोजेनिक टैंकरों के संबंध में ग्लोबल टेंडर करने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर टीम 9 की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच मई को एक दिन में सर्वाधिक 823 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का वितरण किया गया। ऑक्सीजन एक्सप्रेस लगातार काम कर रही है है। 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की ट्रेन भी जामनगर से आने वाली है। 

प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति हर रोज बेहतर हो रही है। पहले 64 ऑक्सीजन टैंकर थे, जो अब बढ़कर 89 हो गए हैं। केंद्र सरकार ने भी प्रदेश को 400 मीट्रिक टन के 14 टैंकर दिए हैं। रिलायंस और अडानी जैसे निजी औद्योगिक समूहों की ओर से भी टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन वेस्टेज को न्यूनतम करने के उद्देश्य से प्रदेश की सात प्रतिष्ठित संस्थाओं के सहयोग से ऑक्सीजन ऑडिट कराया गया है। हर जिले के लिए ऑक्सीजन के संबंध में पृथक कार्य योजना तत्काल तैयार की जाए। चीनी मिलों द्वारा जेनरेट किया जा रहा ऑक्सीजन समीपस्थ सीएचसी को सीधे आपूर्ति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed