फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up government started special campaign with amar ujala to make people aware about corona virus

टीका जीत का: कोविड-19 से बचाव के लिए विशेष जागरुकता अभियान, ऑनलाइन प्रतियोगिता में लें हिस्सा, जीतें इनाम

Fri, 02 Jul 2021 08:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 02 Jul 2021 08:58 PM IST
सार

इस अभियान में बच्चों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विद्यार्थी जागरुकता वेबिनार, ऑनलाइन क्विज, ऑनलाइन ड्राइंग प्रतियोगिता और मास्क मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन सभी आयोजनों में भागीदारी के लिए वेबसाइट www.auevents.in पर पंजीकरण करना होगा।

विज्ञापन
up government started special campaign with amar ujala to make people aware about corona virus
कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता कार्यक्रम में बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड-19 से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाये गये महत्वपूर्ण कदमों के प्रति जनजागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने विशेष कोरोना जागरुकता अभियान प्रारम्भ किया है। इस अभियान में आमजन, विशेषकर बच्चों को कोविड और उससे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है, क्योंकि विशेषज्ञों ने आशंका जतायी है कि संभावित तीसरी लहर में कोरोना वायरस के नये डेल्टा वैरिएंट की वजह से बच्चे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। 

विज्ञापन


इस अभियान में बच्चों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विद्यार्थी जागरुकता वेबिनार, ऑनलाइन क्विज, ऑनलाइन ड्राइंग प्रतियोगिता और मास्क मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन सभी आयोजनों में भागीदारी के लिए वेबसाइट www.auevents.in पर पंजीकरण करना होगा। इन आयोजनों को विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों की रुचियों के अनुरूप डिजाइन किया गया है। 
विज्ञापन


ऑनलाइन क्विज में कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। क्विज का विषय है- 'कोविड के प्रति जागरुकता और बचाव के उपाय।' ऑनलाइन ड्राइंग प्रतियोगिता कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गयी है। इसका विषय है- 'कोरोना हारेगा, भरोसा जीतेगा।'  इसी तरह मास्क मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें हिस्सा लेने वाले विद्यार्थी घर पर ही मास्क बनाएंगे। यही मास्क लगाकर वे अपनी सेल्फी वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये तीनों ही प्रतियोगिताएं जारी हैं। इनमें हिस्सा लेने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। www.auevents.in पर पंजीकरण के बाद कभी भी इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया जा सकेगा।  प्रतियोगिता में चयनित प्रविष्टियों को पुरस्कृत करने के साथ ही 'अमर उजाला' में प्रकाशित भी किया जाएगा। 


इसी तरह विद्यार्थी जागरुकता वेबिनार में कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थी भागीदारी करेंगे। इस वेबिनार का आयोजन इसी महीने किया जाएगा। इस वेबिनार में स्वास्थ्य विशेषज्ञ 'ट्रेस, ट्रीट और टेस्ट' को केन्द्र में रखकर कोविड के बारे में सारी जरूरी जानकारियां देंगे, बचाव के उपायों के साथ ही टीकाकरण के फायदे बताएंगे। विद्यार्थी जागरूकता वेबिनार की तिथि जानने के लिए पढ़ते रहें 'अमर उजाला'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed