{"_id":"5ee3483d8a9c37259303cd5b","slug":"up-government-should-help-corona-patients-with-10-lakh-rupees-says-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना व आपदा पीड़ितों को 10-10 लाख रुपये मदद दे सरकार : अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना व आपदा पीड़ितों को 10-10 लाख रुपये मदद दे सरकार : अखिलेश यादव
Fri, 12 Jun 2020 02:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 12 Jun 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना के चलते पढ़ाई और नौकरी की तलाश में दूसरे शहरों में रहने वाले छात्रों व युवाओं के पास न कमरे का किराया देने और न खाने व फीस देने को पैसा है। लेकिन मुख्यमंत्री और उनकी टीम-इलेवन सिर्फ बयान जारी कर अपना कर्तव्य पूरा कर रही है।
विज्ञापन
सरकार को इनकी सहायता करनी चाहिए और कोरोना पीड़ित परिवार सहित इस आपदा से पीड़ित किसानों व मजदूरों को 10-10 लाख रुपये की सहायता देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से स्कूल-कॉलेज बंद हैं, लेकिन स्कूल प्रबंधन अभिभावकों से फीस व अन्य खर्चे वसूलने का लगातार दबाव डाल रहे हैं जबकि इन संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों तथा दूसरे कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। इस पर सरकार मौन है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि देश में कोरोना संक्रमण के शिकार तमाम लोग जान गंवा चुके हैं, लेकिन भाजपा कोरोना से जंग जीतने की जगह बिहार-बंगाल चुनाव की जीत की चिंता में डूबी है। उसने चुनाव की पवित्रता नष्ट करते हुए वर्चुअल रैलियों के लिए जंगल में पेड़ों तक पर एलईडी लगवा दी। भाजपा को बताना चाहिए कि संकट के दौर में भी बिहार-बंगाल की वर्चुअल रैली में उसने ढाई सौ करोड़ रुपये से ज्यादा क्यों उड़ा दिए।
विज्ञापन