फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government on high alert because of Corona Virus.

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हाईअलर्ट पर योगी सरकार, जल्द ही जारी हो सकते हैं दिशा-निर्देश

Tue, 23 Feb 2021 05:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Feb 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
UP government on high alert because of Corona Virus.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने अफसरों को हाईअलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में प्रदेश सरकार जल्द ही दिशा-निर्देश जारी कर सकती है।

विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी ने टीम-11 के साथ हुई बैठक में अफसरों को हाईअलर्ट पर रहने का निर्देश दिया। अफसरों को रेड जोन वाले इलाकों के यात्रियों पर नजर रखने को कहा गया है। इस संबंध में अनिवार्य परीक्षण और क्वारंटीन रहने का निर्देश जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिसे लेकर योगी सरकार गंभीर है और जल्द दिशा-निर्देश जारी करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने शिवरात्रि व होली सहित आने वाले त्योहारों के मद्देनजर अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान लोगों को जागरुक करें और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करवाएं।

यूपी में 85 नए कोरोना पॉजिटिव

यूपी में सोमवार को 85 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जबकि 87 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब तक 6.02 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से लगभग 5.91 लाख रोगी ठीक हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 98.16 प्रतिशत पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 1.11 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया। सोमवार को एक मरीज की मौत के साथ संक्रमण से अब तक कुल 8,716 मरीजों ने दम तोड़ा है। वर्तमान में 2,366 एक्टिव केस हैं। लगभग एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण से मुक्त चल रहे श्रावस्ती में दो नए रोगी मिले हैं। सबसे अधिक 21-21 मरीज लखनऊ और प्रयागराज में हैं। 48 जिलों में एक भी मरीज नहीं मिला है। इसके अलावा शामली, कासगंज में एक भी एक्टिव मरीज नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed