{"_id":"6291ee91a6bed77d9f3b90e2","slug":"up-government-may-give-old-pension-scheme-to-teachers-selected-before-31-march-2005","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Vidhan Parishad: 31 मार्च 2005 से पहले चयनित शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने पर विचार करेगी योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Vidhan Parishad: 31 मार्च 2005 से पहले चयनित शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने पर विचार करेगी योगी सरकार
Sat, 28 May 2022 03:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 28 May 2022 03:12 PM IST
सार
यूपी सरकार 31 मार्च 2005 से पहले चयनित शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने पर विचार करेगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार 31 मार्च 2005 से पहले चयनित माध्यमिक शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने के मामले पर विचार करेगी। विधान परिषद में प्रश्न प्रहर में निर्दल समूह के राज बहादुर सिंह चंदेल के सवाल के जवाब में यह आश्वासन माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने दिया।
विज्ञापन
चंदेल ने कहा कि 31 मार्च 2005 से पूर्व नियुक्त किए गए माध्यमिक शिक्षकों को प्रबंधतंत्र की शिथिलता, प्रशासनिक कमी और जटिल समायोजन प्रक्रिया के कारण 31 मार्च 2005 के बाद कार्यभार ग्रहण कराया गया। इन्हें केंद्र सरकार के समान ही पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
जवाब में गुलाब देवी ने कहा कि 31 मार्च 2005 के बाद कार्यभार ग्रहण करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रदेश सरकार की अधिसूचना के तहत पुरानी पेंशन का विकल्प नहीं दिया गया है। विधान परिषद सदस्यों ने कहा कि जब लापरवाही प्रबंधन की है, तो इसका दंड शिक्षक क्यों भुगतें। इस पर गुलाब देवी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण प्रश्न है। हम इस पर विचार करके उचित निर्णय लेंगे। हालांकि नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने निर्णय को समयबद्ध किए जाने की पीठ से अपील की।
विज्ञापन