फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Government job opportunity in the state, recruitment to be done for the post of Junior Assistant, Service

यूपी: प्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका, कनिष्ठ सहायक के पदों पर भर्ती, सेवा चयन आयोग ने जारी किए दिशा-निर्देश

Wed, 27 Nov 2024 07:52 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 27 Nov 2024 07:52 AM IST
सार

Jobs in UP: यूपी में एक बार फिर से सरकारी नौकरी का मौका बन रहा है।  अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा कनिष्ठ सहायक के पदों पर सीधी भर्ती का मौका है। 

विज्ञापन
UP: Government job opportunity in the state, recruitment to be done for the post of Junior Assistant, Service
यूपी में सरकारी नौकरी। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

 प्रदेश में 70 विभागों में कनिष्ठ सहायक के 2702 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होगी और 22 जनवरी तक चलेगी। जबकि शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 29 जनवरी तय की गई है अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को इसका विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन


कनिष्ठ सहायक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को उनकी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)- 2023 के स्कोर के आधार पर शार्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन होंगे। अभ्यर्थी अपने पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर से भी अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा और उन्हें अतिरिक्त सूचनाएं नहीं भरनी होंगी। भर्ती के लिए 100 नंबर की लिखित परीक्षा होगी। इसमें माइनस मार्किंग भी लागू होगी।
विज्ञापन


आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि आरक्षण, आयु सीमा में छूट, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदक अभ्यर्थी, निर्धारित समय पर अपने आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को मात्र 25 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन देना है। वहीं मुख्य परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को इसके लिए अलग से शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने कहा कि अभ्यर्थी पूरी तरह भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर रख लें। इसे आयोग में निर्धारित समय पर दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि आयोग की वेबसाइट पर जारी सूचना में सभी आवश्यक सूचनाएं दी गई हैं। अभ्यर्थी इसे ठीक से पढ़कर, उसके बाद ही आवेदन करें। साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी निर्धारित समय से प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि इसी के साथ लिखित परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी इसके अनुसार तैयारी कर सकते हैं।

दिव्यांगता की श्रेणी व उपश्रेणी भी जारी

UP: Government job opportunity in the state, recruitment to be done for the post of Junior Assistant, Service
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

आयोग ने शासन के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार दिव्यांगजन को समूह क, ख, ग व घ में चार फीसदी क्षैतिज आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए पदों का पुर्नचिन्हांकन किया गया है। दिव्यांग अभ्यर्थी अपनी श्रेणी के आवेदन आवेदन पत्र में दिव्यांगता की श्रेणी व उपश्रेणी को चिह्नित करते हुए अपडेट करें। दिव्यांगता में दृष्टिहीनता, कम दृष्टि, बधिर, श्रवण शक्ति में ह्रास, एक हाथ प्रभावित, एक पैर प्रभावित, दोनों पैर प्रभावित, प्रमस्तिष्क घात, रोगमुक्त कुष्ठ, बौनापन, एसिड अटैक प्रभावित, पेशीय दुष्कोषण, बहुदिव्यांगता, बौद्धिक दिव्यांगता, दोनों हाथ प्रभावित शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed