फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government issued 239 crore for UP 112.

UP: यूपी 112 के द्वितीय चरण के लिए 239 करोड़ रूपये जारी, पुलिस भवनों के निर्माण के लिए भी दिया धन

Mon, 20 Nov 2023 03:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Nov 2023 03:14 PM IST
सार

यूपी 112 के लिए प्रदेश सरकार ने 239 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। सरकार ने पुलिस भवनों के निर्माण के लिए भी धन जारी कर दिया है।
 

विज्ञापन
UP government issued 239 crore for UP 112.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार यूपी 112 के द्वितीय चरण हेतु 2 39 करोड़ 43 लाख रूपये से अधिक की धनराशि जारी कर दी गयी है। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने सोमवार को बताया कि पुलिस आधुनिकीकरण के तहत यूपी 112 के द्वितीय चरण के सिस्टम इन्टीग्रेट करने के लिए2 अरब 39 करोड़ 43 लाख रूपये से अधिक की धनराशि के आदेश जारी कर दिये गये हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा, बाराबंकी के थाना बड्डूपुर में 48 लोगों की क्षमता वाले हास्टल/बैरक एवं एक विवेचना कक्ष के निर्माण हेतु 1 करोड़ 13 लाख 18 हजार रूपये व 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में 200 व्यक्तियों की क्षमता की बैरक के निर्माण कार्य हेतु 59 लाख 49 हजार रूपये की धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार स्वीकृत भवनों का निर्माण कार्य निर्धारित मानक एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिये गये है। यह भी निर्देश दिये गये हैं कि निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि के अन्दर पूर्ण कराया जाए ताकि यथाशीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के फलस्वरूप निर्मित भवनों का बेहतर उपयोग हो सके। निर्माण कार्य में गुणवत्ता आदि की कमी पाये जाने पर संबंधित दोषी कर्मियों को दण्डित किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed