{"_id":"65e6d5354b52f920d50a167d","slug":"up-government-issued-23-crore-rupees-for-weather-effected-districts-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुख्यमंत्री योगी ने खराब मौसम से सर्वाधिक प्रभावित नौ जिलों को दी राहत, 23 करोड़ रुपये जारी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुख्यमंत्री योगी ने खराब मौसम से सर्वाधिक प्रभावित नौ जिलों को दी राहत, 23 करोड़ रुपये जारी किए
Tue, 05 Mar 2024 01:47 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:47 PM IST
सार
यूपी के नौ जिलों में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से सर्वाधिक नुकसान हुआ है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने राहत राशि जारी करते हुए किसानों के खाते में तत्काल भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले तीन दिनों में खराब मौसम से अन्नदाताओं की क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे के लिए 23 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। यह धनराशि अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से सर्वाधिक प्रभावित नौ जनपदों के लिए जारी की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत विभाग को तत्काल अन्नदाताओं के खातों में धनराशि भेजने के निर्देश दिये हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कार्य लगभग पूरा हो गया है। सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
फसलों के नुकसान की सर्वे रिपोर्ट देखते ही सीएम योगी ने स्वीकृत की धनराशि
प्रमुख सचिव राजस्व पी. गुरु प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खराब मौसम से क्षतिग्रस्त फसलों के सर्वे के लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को खेतों में स्थलीय आकलन के लिए भेजा गया था। इस पर प्रदेश के नौ जिलों से अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों की रिपोर्ट विभाग को भेजी गयी थी। इस रिपोर्ट को मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में उन्होंने नौ जिलों के लिए 23 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी सरकार की डेढ़ करोड़ किसानों को सौगात, निजी नलकूप पर मिलेगा फ्री बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मेनका या वरुण में किसी एक को ही मिलेगा टिकट... ब्रजभूषण शरण सिंह समेत इन दिग्गजों ने लगाया दम
राहत आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि जालौन के लिए सबसे ज्यादा पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। वहीं ललितपुर, महोबा, सहारनपुर के लिए 3-3 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह बांदा, बस्ती, झांसी और शामली के लिए दो-दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा चित्रकूट के लिए 1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन जिलों के प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है।
खराब मौसम से नौ जिलों में सबसे ज्यादा फसलों को हुआ नुकसान
राहत आयुक्त ने बताया कि खराब मौसम की वजह से प्रदेश के नौ जिलों में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसलों को सर्वाधिक नुकसान हुआ था। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन जिलों को तत्काल मुआवजा देने का आदेश दिया है। बता दें कि बाढ़, ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से 33 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त फसलों से प्रभावित अन्नदाताओं को ही मुआवजा दिया जाता है।