फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government is planning to bring the biggest supplementary budget.

UP: सबसे बड़ा अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में योगी सरकार, 42 हजार करोड़ हो सकता है आकार

Tue, 21 Nov 2023 11:59 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 21 Nov 2023 11:59 AM IST
सार

योगी सरकार इस बार सबसे बड़ा अनुपूरक बजट लाने की तैयारी कर रही है। इसका आकार 42 हजार करोड़ तक हो सकता है। तीर्थ विकास परिषद और राज्य राजधानी क्षेत्र को तरजीह देते हुए प्रावधान किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
UP government is planning to bring the biggest supplementary budget.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास कार्यों की गति बरकरार रखने के लिए योगी सरकार इस बार सबसे बड़ा अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में है। यह 42 हजार करोड़ रुपये तक हो सकता है जो कि पिछले बजट 33,768 करोड़ रुपये की तुलना में करीब 8500 करोड़ रुपये ज्यादा होगा। पिछले अनुपूरक बजट में पूंजीगत व्यय के लिए लगभग 20 हजार करोड़ और राजस्व लेखा के लिए करीब 13756 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। इस बार इसमें 25 फीसदी तक वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन


28 नवंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान अनुपूरक बजट में विकास योजनाओं पर खास प्रावधान हो सकता है। हाल में गठित तीन तीर्थ विकास परिषद और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की तर्ज पर राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) को धरातल पर लाने के लिए धन की व्यवस्था हो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69000 सहायक शिक्षक भर्ती: आरक्षण के मुद्दे पर अपीलों की रोजाना सुनवाई चार दिसंबर से
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: खत्म होगा प्रदेश का बिजली संकट, स्थापित होंगी 1600 मेगावॉट की विद्युत परियोजनाएं, खर्च होंगे 18,624 करोड़


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले हफ्ते दो नये लिंक एक्सप्रेस वे की घोषणा की थी। कहा था कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के 60 किलोमीटर के नये लिंक एक्सप्रेस-वे की जरूरत है। इसी तरह चार लेन के 14 किमी लंबे चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भी जल्द विकासकर्ता के चयन और फर्रूखाबाद को गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ने का प्रस्ताव बनाने को कहा था।

पांच एक्सप्रेस के दोनों किनारों पर तीस औद्योगिक गलियारों की स्थापना के लिए प्रारंभिक राशि का प्रावधान होने की संभावना है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में अयोध्या क्षेत्र के विकास के लिए अच्छी खासी राशि का प्रावधान किया जा सकता है। गन्ने के बकाया भुगतान के लिए स्पेशल पैकेज भी लाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed