फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government is commited to give jobs to migrant labourers says Chief Minister Yogi Adityanath.

राज्य सरकार कामगारों और श्रमिकों को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री योगी

Mon, 25 May 2020 07:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 25 May 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
UP government is commited to give jobs to migrant labourers says Chief Minister Yogi Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश सरकार विभिन्न राज्यों से सभी कामगारों और श्रमिकों की सुरक्षित व सम्मानजनक प्रदेश वापसी के लिए कृतसंकल्पित है। राज्य सरकार कामगारों और श्रमिकों को रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार ने एक आयोग गठित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने इस आयोग के गठन की कार्यवाही को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश वापस आने वाले कामगारों और श्रमिकों को क्वारंटीन सेन्टर में ले जाते हुए वहां उनकी स्क्रीनिंग की जाए। जो स्वस्थ हों, उन्हें राशन किट उपलब्ध कराते हुए होम क्वारंटीन के लिए घर भेजा जाए। होम क्वारंटीन के दौरान इन्हें एक हजार रुपए का भरण-पोषण भत्ता भी दिया जाए। नियमित रूप से खाद्यान्न की व्यवस्था के लिए इनके राशन कार्ड भी बनाए जाएं। उन्होंने क्वारंटीन सेन्टर तथा कम्युनिटी किचन में साफ-सफाई तथा सुरक्षा के बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष आर्थिक पैकेज के माध्यम से कामगारों और श्रमिकों के लिए आवास निर्माण की व्यवस्था की जाए। श्रमिकों के रहने के लिए डॉरमेट्री निर्माण पर भी कार्य किए जाने की आवश्यकता है, इससे कम धनराशि में उन्हें अच्छी सुविधा प्राप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'टेस्टिंग क्षमता हर रोज 10 हजार करने का प्रयास करें'

मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए कि टेस्टिंग क्षमता को 10 हजार टेस्ट प्रतिदिन करने के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। शीघ्रता से टेस्टिंग परिणाम प्राप्त करने के लिए ट्रूनैट मशीन के प्रोक्योरमेंट को गति दी जाए। इसे सभी जिला चिकित्सालयों, मेडिकल कॉलेजों तथा अन्य चिकित्सा संस्थानों को उपलब्ध कराया जाए। सभी क्वारंटीन सेन्टर में पल्स ऑक्सीमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त संख्या में इन्फ्रारेड थर्मामीटर व्यवस्था की जाए।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग को चिकित्साकर्मियों के मेडिकल इंफेक्शन से बचाव सम्बन्धी प्रशिक्षण को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न जिला चिकित्सालयों तथा मेडिकल कॉलेजों में भर्ती मरीजों से प्राप्त फीडबैक के क्रम में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा कोविड तथा नॉन कोविड अस्पतालों से संवाद स्थापित करते हुए कार्यों की जानकारी प्राप्त की जाएगी। मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित फुट पेट्रोलिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी भीड़ एकत्र न होने पाए। पुलिस द्वारा बॉर्डर क्षेत्रों, हाई-वे तथा एक्सप्रेस-वे पर लगातार पेट्रोलिंग की जाए। कन्टेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी सुचारू ढंग से सुनिश्चित की जाए।

'एमएसएमई इकाइयों द्वारा निर्मित पीपीई किट की खरीद राज्य सरकार के स्तर से की जाए'

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश की एमएसएमई इकाइयों द्वारा निर्मित पीपीई किट, थ्री लेयर मास्क व अन्य वस्तुओं की खरीद राज्य सरकार के स्तर से की जाए। इससे प्रदेश में निर्मित इन वस्तुओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मास्क का उपयोग न करने पर जिस व्यक्ति का चालान किया जाए, उसे ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित मास्क उपलब्ध कराया जाए।

यह सुनिश्चित किया जाए कि सीमेन्ट, ईंट, बालू, गिट्टी, मौरंग आदि निर्माण सामग्री उचित और निर्धारित मूल्यों पर जनता को प्राप्त हो। उन्होंने आम के निर्यात के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि टिड्डी दल के प्रकोप के दृष्टिगत पूरी सतर्कता व सावधानी बरती जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed