मुजफ्फरनगर रेल हादसे में मुआवजे की घोषणा, मृतकों के परिजनों को दो लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के खतौली में हुए रेल हादसे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुआवजे की घोषणा कर दी है। मृतकों के परिवारीजनों को दो लाख तो घायलों को पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।
मुजफ्फरनगर के खतौली में कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के करीब 14 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस भयंकर ट्रेन हादसे में 23 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 81 से अधिक घायल हो गए। यह ट्रेन पुरी से हरिद्वार जा रही थी। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर दिया।
हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। हादसा इतना जबरदस्त था कि कई बोगियां एक दूसरे के ऊपर जा चढ़ी। दो बोगी ट्रैक से उतरकर आबादी में पहुंच गई और तिलकराम इंटर कालेज की दीवार से टकराकर रुकी। ट्रेन की एक बोगी जगत कालोनी गेट के पास स्थित चौधरी जगत सिंह के मकान में घुस गई। यहां से पांच-छह घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। पांच-छह बोगी इंजन के साथ आगे चली गई, करीब एक किलोमीटर आगे जाकर चालक ने ट्रेन को रोका।
अखिलेश यादव ने दुर्घटना पर ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि दुखद! कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस, यूपी के मुजफ्फरनगर में दुर्घटनाग्रस्त। घायलों और मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
दुखद! कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस, यूपी के मुज़फ्फरनगर में दुर्घटनाग्रस्त।घायलों और मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं । #UtkalExpress
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 19, 2017
संकट की इस घड़ी में हम रेल हादसे के पीड़ितों के साथ हैं। मेरी केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार से अपील, जल्द से जल्द राहत और बचाव कार्य कराएं
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 19, 2017