फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Government hospitals will get 387 specialist doctors, doctors include 106 obstetricians

यूपी : सरकारी अस्पतालों को मिलेंगे 387 विशेषज्ञ चिकित्सक, चिकित्सकों में 106 प्रसूति रोग विशेषज्ञ भी शामिल

Fri, 29 Oct 2021 08:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 29 Oct 2021 08:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से इनका चयन हो चुका है। इसमें सर्वाधिक 106 प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं। इन सभी की काउंसिलिंग एक और दो नवंबर को होगी। 15 दिन में सभी की तैनाती पूरी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
UP: Government hospitals will get 387 specialist doctors, doctors include 106 obstetricians
डॉक्टर - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) समेत अन्य सरकारी अस्पतालों को अगले माह 387 विशेषज्ञ चिकित्सक मिल जाएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से इनका चयन हो चुका है। इसमें सर्वाधिक 106 प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं। इन सभी की काउंसिलिंग एक और दो नवंबर को होगी। 15 दिन में सभी की तैनाती पूरी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


सीएचसी को प्रथम रेफरल यूनिट के रूप मे विकसित किया जा रहा है। ऐसे में यहां प्रसूति रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक, बाल रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन और जनरल फिजिशियन की नियुक्ति होना जरूरी है। पर, वर्तमान में तमाम सीएचसी पर किसी न किसी विशेषज्ञ की कमी है, लेकिन नवंबर से सभी सुविधाएं बहाल हो जाएंगी।
विज्ञापन


यूपीपीएससी के जरिए एलोपैथिक विशेषज्ञ चिकित्साधिकारी (ग्रेड2) पद पर 387 चिकित्सा विशेषज्ञ का चयन किया गया है। इनमें से सर्वाधिक 106 प्रसूति रोग विशेषज्ञ, 36 निश्चेतक, 93 बाल रोग विशेषज्ञ, 73 जनरल सर्जन, 26 फिजिशियन, 34 पैथोलॉजिस्ट, 17 ईएनटी स्पेशलिस्ट और दो रेडियोलॉजिस्ट शामिल हैं। इनको विभिन्न सीएचसी पर तैनात करने के लिए एक और दो नवंबर को काउंसिलिंग होगी। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों को उनकी मांग के अनुसार सीएचसी पर तैनाती का आदेश जारी कर दिया जाएगा। इन्हें अधिकतम 15 दिन के अंदर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह होगी चिकित्सकों की तैनाती
प्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 203 प्रसूति रोग विशेषज्ञों और 51 निश्चेतकों की जरूरत है। बाल रोग विशेषज्ञों को पहले 36 सीएचसी पर तैनाती दी जाएगी। इसके बाद दूसरे अस्पताल में विकल्प दिया जाएगा। जनरल सर्जन को पहले उन सीएचसी का विकल्प दिया जाएगा, जहां प्रसूति रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं हैं। इसी तरह फिजिशियन को उन सीएचसी पर तैनात किया जाएगा, जहां प्रसूति रोग विशेषज्ञ और निश्चेतक हैं, लेकिन बाल रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। जबकि पैथोलॉजिस्ट को 66 जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और संयुक्त अस्पताल का विकल्प दिया जाएगा। ईएनटी विशेषज्ञों को 30 जिला पुरुष चिकित्सालय व संयुक्त चिकित्सालय में तैनात किया जाएगा। रेडियोलॉजिस्ट के लिए पांच जिला अस्पताल का विकल्प दिया गया है।


सीएचसी को फर्स्ट रेफरल यूनिट बनाया गया है। वहां नए चिकित्सा विशेषज्ञों की तैनाती होने से मरीजों को उनके संबंधित क्षेत्र में समुचित इलाज मिलेगा। इससे जिला अस्पतालों में भीड़ कम होगी। -डॉ. वेदब्रत सिंह, महानिदेशक स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed