{"_id":"67fd639aebf2f3622e0070b9","slug":"up-government-has-transferred-9-ias-officers-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP IAS Transfer: यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, नौ आईएएस इधर से उधर, जानें किसे कहां मिली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP IAS Transfer: यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, नौ आईएएस इधर से उधर, जानें किसे कहां मिली तैनाती
Tue, 15 Apr 2025 05:17 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 15 Apr 2025 05:17 AM IST
सार
समाज कल्याण विभाग के सचिव समीर वर्मा को महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग में तैनात भूपेंद्र चौधरी को आयुक्त, खाद एवं रसद विभाग बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में नौ आईएएस अधिकारियों का तबादला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी सरकार ने सोमवार देर रात 9 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। समाज कल्याण विभाग के सचिव समीर वर्मा को महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग में तैनात भूपेंद्र चौधरी को आयुक्त, खाद एवं रसद विभाग बनाया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल अफसर हीरालाल को आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां बनाया गया है। सचिव रेरा प्रमोद कुमार उपाध्याय आयुक्त गन्ना एवं चीनी के पद पर भेजा गया है। जबकि गन्ना आयुक्त पीएन सिंह को दो माह के अवकाश पर जाने की वजह से प्रतीक्षारत कर दिया गया है।
विज्ञापन
गृह विभाग के सचिव वैभव श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ बनाया गया है। बी. चंद्रकला को सचिव पंचायती राज बनाया गया है। उनके पास महिला कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव अमित कुमार सिंह को निदेशक पंचायती राज विभाग बनाया गया है। सिंचाई विभाग के सचिव नवीन कुमार जीएस को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल अफसर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: CM Yogi Agra Visit: सीएम आज करेंगे भीमनगरी समारोह का उद्घाटन, रहेगी कड़ी सुरक्षा; जानें पूरा कार्यक्रम
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन