{"_id":"6083b1a20170b0203939a16c","slug":"up-government-formed-a-committee-for-free-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशुल्क टीकाकरण: कार्ययोजना बनाने के लिए योगी सरकार ने बनाई कमेटी, ये मंत्री व अफसर हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशुल्क टीकाकरण: कार्ययोजना बनाने के लिए योगी सरकार ने बनाई कमेटी, ये मंत्री व अफसर हैं शामिल
Sat, 24 Apr 2021 12:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:57 PM IST
सार
कमेटी में स्वास्थ्य मंत्री, एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, अपर मुख्य सचिव वित्त, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई व सूचना तथा डॉ. जीएन सिंह शामिल होंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में निशुल्क टीकाकरण की कार्ययोजना तैयार करने के लिए योगी सरकार ने प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
कमेटी में स्वास्थ्य मंत्री, एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, अपर मुख्य सचिव वित्त, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई व सूचना तथा डॉ. जीएन सिंह शामिल होंगे। बता दें कि एक मई से 18 वर्ष की आयु से अधिक सभी लोगों का टीकाकरण किया जाना है।
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू में टीकाकरण जारी रहेगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू की अवधि में कोविड टीकाकरण का कार्य जारी रहेगा। लोगों को घर से टीकाकरण केंद्र जाने और आने की छूट होगी। टीकाकरण के लिए आवागमन में नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि कुछ शरारती तत्व दवाओं की कालाबाजारी, अफवाह फैलाने अथवा माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध गैंगेस्टर एवं एनएसए के तहत कार्रवाई करें। इनकी संपत्ति भी जब्त करें।