{"_id":"5fb2b3d847229c1dd15aa982","slug":"up-government-failed-in-controling-crime-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध रोकने में उत्तर प्रदेश सरकार विफल : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध रोकने में उत्तर प्रदेश सरकार विफल : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू
Mon, 16 Nov 2020 10:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि योगी सरकार महिला सुरक्षा, बलात्कार, हत्या और अपराध की रोकथाम में पूरी तरह विफल है। उसका मिशन महिला शक्ति किस ग्रह पर चल रहा है, किसी को पता नहीं है।
विज्ञापन
लल्लू ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि भदोही में 6 वर्षीय बालिका की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बस्ती में दलित बच्ची का अपहरण और बलात्कार के बाद हत्या की घटना दुखद है।
विज्ञापन
उससे अधिक दुख इस बात का है कि 4 दिन तक उसके परिवारीजन पुलिस थाने के चक्कर लगाते रहे और पुलिस घटना को अनसुनी करती रही।
शाहजहांपुर में मासूम बेटी के साथ बलात्कार हो जाता है और योगी की पुलिस कुछ नही कर पाती है। योगी राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है।