फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government employees: From January they will get salary only through Manav Sampada portal

यूपी के सरकारी कर्मचारी: जनवरी से मानव संपदा पोर्टल से ही मिलेगा वेतन, प्रत्येक कार्मिक की बनेगी ई-सर्विस बुक

Sat, 04 Nov 2023 09:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 04 Nov 2023 09:37 PM IST
सार

सीएम ने निर्देश दिए हैं कि दिसंबर माह का जो वेतन एक जनवरी को देय होगा, वह मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
UP government employees: From January they will get salary only through Manav Sampada portal
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पहली जनवरी से सभी सरकारी कार्मिकों के लिए मानव संपदा पोर्टल के जरिये ही वेतन मिलेगा। इस संबंध में पूर्व में जारी शासनादेश का अधिकतर विभागों के पालन न किए जाने पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रत्येक कार्मिक की पोर्टल पर ई-सर्विस बुक बनाने और पदोन्नति व गोपनीय रिपोर्ट संबंधी कार्य भी इसके माध्यम से करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने जारी पत्र में कहा है कि मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से कार्मिकों का सेवा विवरण अपडेट करने, मेरिट आधारित ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम बनाए जाने, वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीआर) प्रबंधन, वेतन आहरण, सेवा पुस्तिका आदि से संबंधिथ कार्य एक अक्टूबर 2023 से पोर्टल के माध्यम से ही किए जाने के लिए अगस्त में शासनादेश जारी किया गया था। लेकिन, समीक्षा में सामने आया है कि अधिकतर विभागों ने इसका पालन नहीं किया है।
विज्ञापन


इसलिए सीएम ने निर्देश दिए हैं कि दिसंबर माह का जो वेतन एक जनवरी को देय होगा, वह मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही जारी किया जाएगा। सर्विस बुक को मानव संपदा पोर्टल पर ई-सर्विस बुक के रूप में परिवर्तित करते हुए सभी तरह के अवकाश और एसीपी आदि संबंधी कार्य भी 1 जनवरी 2024 से मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही किए जाएं। वर्ष 2023-24 की वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीआर)मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन दाखिल की जाए। स्थानांतरण की स्थिति में कार्यमुक्त किए जाने और कार्यभार ग्रहण करने की कार्यवाही भी मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed