फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up government did not increase price of sugarcane

किसानों की उम्मीदों पर सरकार ने फेरा पानी, नहीं बढ़ा गन्ना मूल्य

Fri, 30 Nov 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
up government did not increase price of sugarcane

चुनावी साल में आकर्षक गन्ना मूल्य वृद्धि की आस संजोए रखने वाले किसानों को करारा झटका लगा है। राज्य सरकार ने गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की है। पेराई सत्र 2018-19 के लिए गन्ना मूल्य यथावत रखा है। पेराई सत्र 2017-18 की तरह इस बार भी अगेती प्रजाति के लिए 325, सामान्य प्रजाति के लिए 315 और अस्वीकृत प्रजाति के लिए 310 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य रहेगा।

विज्ञापन


पेराई सीजन प्रारंभ हुए एक माह बीत जाने के बावजूद प्रदेश सरकार गन्ने का राज्य परामर्शी मूल्य (एसएपी) घोषित नहीं कर पाई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राजस्थान में चुनावी सभाओं में व्यवस्तता के चलते मंगलवार को कैबिनेट की बैठक नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


लिहाजा, राज्य सरकार ने गन्ना मूल्य की घोषणा कैबिनेट बाई सर्कुलेशन की है। पेराई सीजन 2018-19 में भी किसानों को वहीं गन्ना मूल्य मिलेगा जो सत्र 2017-18 में मिला था। पिछले साल राज्य सरकार गन्ना मूल्य में 3.30 फीसदी बढ़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तीनों श्रेणी के गन्ना मूल्य में 10 रुपये की वृद्धि करते हुए 315, 325 व 310 रुपये क्विंटल रेट घोषित किया गया था। बिजली, खाद, डीजल व कीटनाशकों के दामों में वृद्धि के चलते गन्ना लागत बढ़ने से 35 लाख से ज्यादा गन्ना किसानों को रेट में वृद्धि की उम्मीद थी।


कैबिनेट के फैसले से उन्हें झटका लगा है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई गन्ना मूल्य निर्धारण कमेटी की बैठक में किसानों से लागत से डेढ़ गन्ना गन्ना मूल्य देने की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक शाहजहांपुर गन्ना शोध परिषद ने गन्ने की लागत 290 रुपये प्रति क्विंटल आंकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed