फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Government appointed new District Magistrates in 6 districts

यूपी: शासन ने 6 जिलों में तैनात किए नए जिलाधिकारी, आगरा-मथुरा सहित आधा दर्जन जिलों के डीएम बदले

Sun, 03 Sep 2023 12:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 03 Sep 2023 12:14 AM IST
सार

यूपी शासन ने शनिवार देर रात कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। 

विज्ञापन
UP: Government appointed new District Magistrates in 6 districts
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में जिलाधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। शासन ने शनिवार देर रात 6 जिलों में नए डीएम की तैनात की है। इसके एक दिन पहले ही एक सितंबर को 9 जिलों में डीएम बदले गए थे। शनिवार देर रात प्रयागराज, आगरा, मुरादाबाद, मथुरा, हमीरपुर और महोबा में नए जिलाधिकारियों की तैनाती कर दी है। कई जिलों के डीएम को हटा दिया गया है। शुक्रवार को नौ जिलों में नए डीएम तैनात किए गए थे।

विज्ञापन


आगरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को डीएम प्रयागराज बनाया गया है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी को आगरा के डीएम की जिम्मेदारी दी गई है। नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मानवेन्द्र सिंह डीएम मुरादाबाद बनाए गए हैं। मुरादाबाद के डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह को मथुरा का डीएम बनाया गया है। अपर आयुक्त गन्ना राहुल पांडेय को डीएम हमीरपुर बनाया गया है। ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास अधिकारी मृदुल चौधरी को महोबा का डीएम बनाया गया है।
विज्ञापन


आज हुए बदलाव 

नवनीत सिंह चहल जिलाधिकारी आगरा को जिलाधिकारी प्रयागराज बनाया गया। 

भानुचन्द्र गोस्वामी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सड़क विकास प्राधिकरण लखनऊ को जिलाधिकारी आगरा बनाया गया है। 

मानवेंद्र सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा को जिलाधिकारी मुरादाबाद बनाया गया है। 

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी मुरादाबाद को जिलाधिकारी मथुरा बनाया गया है। 

राहुल पांडेय विशेष सचिव चीनी उद्योग को जिलाधिकारी हमीरपुर बनया गया है। 

मृदुल चौधरी परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक को जिलाधिकारी महोबा बनाया गया है। 


एक सितंबर को बदले थे नौ जिलों के डीएम 

एक सितंबर को शासन ने इन नौ जिलों के डीएम बदले थे। ललितपुर के डीएम आलोक सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है। बिजनौर के डीएम उमेश मिश्रा को कुशीनगर और रामपुर के डीएम रवींद्र कुमार मंदर को बिजनौर का डीएम बनाया गया है। एटा के डीएम अंकित कुमार अग्रवाल को रामपुर का डीएम और भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के सीईओ प्रेम रंजन सिंह को एटा का डीएम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्ती की डीएम प्रियंका निरंजन को मीरजापुर का डीएम बनाया गया है। उनके स्थान पर मीरजापुर की डीएम दिव्या मित्तल को बस्ती भेजा गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तवर को संतकबीरनगर का डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अक्षय त्रिपाठी को ललितपुर का डीएम बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed