फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vikram joshi: UP govt announces help for journalist family who was murdered in ghaziabad.

पत्रकार विक्रम जोशी मर्डर: यूपी सरकार परिजनों को 10 लाख रुपये, पत्नी को नौकरी व बच्चों को देगी शिक्षा

Wed, 22 Jul 2020 03:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 Jul 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
vikram joshi: UP govt announces help for journalist family who was murdered in ghaziabad.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक पत्रकार विक्रम जोशी के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता, उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी व बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का एलान किया है।

विज्ञापन


बता दें कि गाजियाबाद में बदमाशों की गोली का शिकार हुए विक्रम जोशी की बुधवार को अस्पताल में मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


विक्रम जोशी को गाजियाबाद के विजय नगर इलाके में 20 जुलाई को उस समय गोली मार दी गई जब वह अपनी दोनों बेटियों के साथ घर लौट रहे थे। बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारी थी। उन्हें यशोदा अस्पताल लाया गया। जहां बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना पर गाजियाबाद के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने प्रताप विहार चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ सिटी प्रथम राकेश मिश्रा को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed