फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up goverment claims women isnot burnt in police station

सरकार का दावा,थाने में नहीं जलाई गई थी महिला

Fri, 10 Jul 2015 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Fri, 10 Jul 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
up goverment claims women isnot burnt in police station

राज्य सरकार ने दावा किया है कि बाराबंकी के कोठी थाने में किसी को आग लगाए जाने के प्रमाण नहीं मिले हैं। सरकार का पक्ष रखते हुए आईजी लोक शिकायत अशोक मुथा जैन ने गुरुवार को एनेक्सी के मीडिया सेंटर में खबरनवीसों को बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर जाकर जांच की थी।

विज्ञापन


बताया कि फोरेंसिक टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है।इस रिपोर्ट र्में साफ है कि विशेषज्ञों को इस बात के कोई प्रमाण नहीं मिले कि थाने के अंदर किसी तरह की आग लगाई गई हो अथवा कोई आगजनी हुई हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मामले की जांच बाराबंकी पुलिस द्वारा की जा रही है और इस बात के साफ निर्देश दिए जा चुके हैं कि निष्पक्ष जांच हो। आईजी ने कहा कि जांच की प्रगति पर डीजीपी मुख्यालय द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘आरोपी थानेदार-दरोगा की नहीं होगी गिरफ्तारी’

up goverment claims women isnot burnt in police station

कोठी थाने में पति को छुड़ाने गई महिला को जिंदा जलाने वाले थानेदार रायसाहब यादव और दरोगा अखिलेश राय की गिरफ्तारी नहीं होगी।

गुरुवार को एसपी अब्दुल हमीद ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उनका कहना है कि जब पर्याप्त साक्ष्य मिल तभी आरोपियों के खिलाफ धारा बढ़ाई जाएगी,महिला के बयान के आधार पर नहीं।

कप्तान ने कहा कि मजिस्ट्रेटी जांच रिपोर्ट व महिला के अंतिम बयान को सिर्फ विवेचना का हिस्सा बनाया जाएगा। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करेगी।

एसपी का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक किसी की गिरफ्तारी नही की जाएगी। कप्तान ने कहा कि महिला ने जो बयान मजिस्ट्रेट के सामने दिया है उसके आधार पर गिरफ्तारी नहीं की जा सकती है।

बाराबंकी के कोठी थाने में महिला को पेट्रोल छिड़ककर मारे जाने के मामले में कांग्रेस ने गुरुवार को राजभवन में जाकर इस घटना में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। राज्यपाल ने कांग्रेस प्रतिनिधियों से कहा कि वे इस गंभीर प्रकरण पर मुख्यमंत्री से बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed